विश्व

माली में एक IED धमाके के चलते फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत

Neha Dani
30 Dec 2020 5:43 AM GMT
माली में एक IED धमाके के चलते फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत
x
माली में एक आईईडी धमाके के चलते फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत हो गई है।

माली में एक आईईडी धमाके के चलते फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत हो गई है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि माली के मध्य मोप्ती प्रांत के होम्बोरी क्षेत्र में सैनिकों के एक सैन्य अभियान में लेते वक्त यह धमाका हुआ। यह अभियान अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में इस्लामी आतंकियों से संघर्ष के एक बड़े मिशन का हिस्सा था।

इस्लामी आतंकियों से संघर्ष में भाग लेने वाले बड़े मिशन का हिस्सा थे सैनिक
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया कि सैनिक उस इलाके में कार्यरत थे जहां आतंकवादी संगठन नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पहुंचा रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी है। 'ऑपरेशन बरखाने' के तहत चरमपंथी समूहों से लड़ने में मदद के लिए फ्रांस के 5,000 से अधिक सैनिक पश्चिम अफ्रीका में तैनात हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।


Next Story