विश्व

रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिवसीय युद्धबंदी अदला-बदली पूरी

Riyaz Ansari
25 May 2025 3:13 PM IST
रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिवसीय युद्धबंदी अदला-बदली पूरी
x

World वर्ल्ड: रूस और यूक्रेन ने तीन दिन तक चले युद्धबंदी (प्रिजनर ऑफ वॉर) अदला-बदली अभियान को पूरा कर लिया है। रविवार को दोनों देशों ने 303-303 कैदियों की अदला-बदली की, जिसकी जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के अनुसार, 23 से 25 मई के बीच यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच 16 मई को वार्ता में हुई सहमति के तहत की गई। इस दौरान तय फॉर्मूले के अनुसार कुल 1,000-1,000 कैदियों को धीरे-धीरे एक-दूसरे को सौंपा गया।

यह कदम युद्ध के बीच मानवीय आधार पर एक अहम पहल माना जा रहा है, जहां लंबे समय से बंदी बनाए गए सैनिकों और नागरिकों को अपने-अपने देश लौटने का मौका मिला

Next Story
null