विश्व
अपाॅर्टमेंट में लगी आग, तीन बच्चे और 10 बचावकर्मी झुलसे
jantaserishta.com
21 Aug 2023 8:57 AM IST

x
न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन अपाॅर्टमेंट में आग लगने से तीन छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लगभग आठ किमी दूर आग लगने की एक अन्य घटना में न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपाॅर्टमेंट (एफडीएनवाई) के 10 सदस्य घायल हो गए।
आग लगने के समय तीनों छोटे बच्चे घर में अकेले थे। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एफडीएनवाई अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट दीब्राउन्सविले, न्यू में सैकमैन स्ट्रीट के पास लिवोनिया एवेन्यू में एक इमारत की 11वीं मंजिल पर रविवार सुबह लगभग 11 बजे आग लगने के बाद चार, पांच और आठ साल के बच्चेे झुलस गए। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अग्निशमन आयुक्त लौरा कवानाघ ने प्रेस वार्ता में बताया कि अधिकारियों ने बच्चों के माता-पिता को ढूंढ लिया और पिता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, " इस बात की जांच की जा रही है कि वे घर पर अकेले क्यों थे।"
दूसरी घटना में, नौ दुकानों के एक समूह में आग लग गई। कावानाघ ने कहा कि फायर और ईएमएस क्रू ने ब्रुकलिन में 106 ली एवेन्यू में आग लगने की रिपोर्ट पर चार मिनट के भीतर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के प्रयास में 10 अग्निशामक झुलस गए। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





