विश्व
चीन से अमेरिका में करोड़ों का नकली सामान भेजने के आरोप में तीन गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Nov 2026 10:26 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने चीन से लॉस एंजिल्स और लॉन्ग बीच बंदरगाहों के जरिए करोड़ों डॉलर मूल्य का नकली सामान और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं भेजने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान ला पुएंते के 40 वर्षीय झे वांग, टेम्पल सिटी के 38 वर्षीय एरिक ली और लेक एल्सीनोर की 41 वर्षीय मिल्ड्रेड एस्ट्राडा के रूप में हुई। प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, ये तीनों कैलिफोर्निया में रहते हैं। वांग उर्फ क्रिस वांग एक चीनी नागरिक है और अमेरिका का स्थायी निवासी है। वहीं, एरिक ली और मिल्ड्रेड एस्ट्राडा अमेरिकी नागरिक हैं।
एक फेडरल ग्रैंड ज्यूरी ने तीनों आरोपियों पर साजिश रचने, तस्करी के चार मामलों और कस्टम सील तोड़ने के चार मामलों में आरोप तय किए हैं। कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि इन तीनों को शुक्रवार दोपहर लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित संघीय अदालत में पेश किया जाना था। अदालत में पेशी का क्या नतीजा रहा, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
प्रॉसिक्यूटर का आरोप है कि यह अभियान जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के बीच चला। उनका कहना है कि कस्टम जांच के लिए चुने गए कंटेनरों को अधिकारियों की ओर से असली सामान की जांच करने से पहले ही गोदामों में भेज दिया जाता था।
आरोप पत्र में कहा गया है कि वांग चीन में मौजूद ग्राहकों से निर्देश लेता था, जबकि ली शिपिंग उद्योग में अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके ड्राइवर ढूंढता था। वांग और ली कथित तौर पर ऐसे गोदाम चलाते थे, जहां सामान को छिपाकर रखा जाता था। प्रॉसिक्यूटर का आरोप है कि एस्ट्राडा और अन्य लोगों को कंटेनर ले जाने के लिए सामान्य से अधिक पैसे दिए जाते थे।
हालांकि, न्याय विभाग ने यह नहीं बताया कि किस ब्रांड या किस तरह का नकली सामान था। विभाग ने शिपमेंट के मूल्य का कोई सटीक आंकड़ा भी नहीं दिया और न ही यह बताया कि कितना सामान बरामद किया गया है।
फिलहाल, होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) का क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिवीजन इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में दोषी पाए जाने पर तस्करी के प्रत्येक मामले में अधिकतम 20 साल, कस्टम सील तोड़ने के प्रत्येक मामले में 10 साल और साजिश रचने के मामले में 5 साल तक की सजा हो सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





