विश्व

एक्स गर्लफ्रेंड को धमकी, फिर बॉयफ्रेंड ने प्राइवेट वीडियो किया लीक, मौत

jantaserishta.com
5 April 2022 9:16 PM IST
एक्स गर्लफ्रेंड को धमकी, फिर बॉयफ्रेंड ने प्राइवेट वीडियो किया लीक, मौत
x
पढ़े पूरी खबर

एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को धमकी दी थी कि वह उसके परिवार को उसके प्राइवेट वीडियो भेज देगा. इसके कुछ दिन बाद ही युवक की एक्स गर्लफ्रेंड की मौत हो गई. ब्रिटेन की घटना को लेकर एक कमेटी जांच कर रही है जिसकी सुनवाई में यह खुलासा हुआ.

ये मामला जून 2017 का है. अपने फ्लैट की 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद 24 साल की युवती की मौत हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, युवती के गिरने पर बॉयफ्रेंड ने शुरुआत में अलग दावा किया था.
'द सन' के मुताबिक, दामिल्या जुसिपालियेवा के एक्‍स बॉयफ्रेंड एलेसियो बियांची ने कबूल कर लिया है कि उसने युवती के प्राइवेट वीडियो लीक किए थे. आरोपी बियांची ने दामिल्‍या को पीटने की बात पर भी हामी भरी थी.
दामिल्या जुसिपालियेवा का एक्‍स बॉयफ्रेंड एलेसियो बियांची
एंजायटी की दवा और शराब का किया सेवन
टॉक्‍सीलॉजी रिपोर्ट में ये सामने आया कि युवती ने बड़ी मात्रा में Xanax (एंजायटी, पैनिक डिस्‍ऑर्डर के लिए उपयोग होने वाली दवा) और कम मात्रा में शराब का सेवन किया था.
यूनिवर्सिटी में हुई थी बॉयफ्रेंड से मुलाकात
लंदन की रेजेंट यूनिवर्सिटी में बियांची से दामिल्‍या की मुलाकात हुई थी. दामिल्‍या ने प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्‍ट बनने का सपना देखा था.
जब एक साथ घूमने गया था कपल
इससे पहले सामने आया था कि कपल 1 जून 2017 की रात को एक साथ घूमने गया था. फिर अपने फ्लैट पर वापस साथ में लौटा था. ऐसा कहा गया था कि बियांची ने तब दामिल्‍या को तड़के धक्‍का दे दिया था. पर बियांची ने दावा किया कि वह उसे (दामिल्‍या) खुद को नुकसान पहुंचाने से रोकने की कोशिश कर रहा था.
हो चुका था कपल का ब्रेकअप
दामिल्‍या की बहन ऐनेल जुसिपालियेवा जो दुबई में हैं, उन्‍होंने वहीं से इस मामले में लाइव सबूत पेश किए. उन्‍होंने बताया कि कपल का घटना से पहले ब्रेकअप हो गया था. दोनों का झगड़ा हुआ था, दामिल्‍या को शक था कि बियांची चीट कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story