विश्व

लिफ्ट में चाकू दिखाकर धमकाया, महिला का किया रेप, फिर...

jantaserishta.com
12 May 2022 3:10 PM IST
लिफ्ट में चाकू दिखाकर धमकाया, महिला का किया रेप, फिर...
x

नई दिल्ली: एक 40 वर्षीय महिला के साथ अपने ही घर के लिफ्ट में लूट और रेप की वारदात हुई. मास्क लगाए एक अनजान शख्स ने चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया.

जिस वक्त ये घटना हुई महिला अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट में थी. लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में शख्स की हरकत कैद हो गई.
ये मामला अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी का है. यहां बीते सोमवार को Bronx अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक 40 साल की महिला दाखिल होती है. उसके पीछे-पीछे मास्क पहने एक अनजान शख्स भी आ जाता है. कुछ सेकंड्स महिला से बात करने के बाद वो अचानक से चाकू निकाल लेता है.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, चाकू दिखाकर वो महिला का पर्स छीन लेता है. इस बीच जब लिफ्ट रुकती है तो शख्स बाहर निकलकर इधर-उधर देखता है, जैसे ही उसे कोई और नहीं दिखाई देता है वो लिफ्ट में फिर से आ जाता है. इसके बाद वह महिला पर यौन हमला कर देता है.
वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स मौके से फरार हो जाता है. वहीं पीड़ित महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, पुलिस शख्स की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध शख्स ने महिला के पर्स से 112 डॉलर (साढ़े 8 हजार रुपये) की चोरी की थी.
गौरतलब है कि ये पूरी वारदात लिफ्ट में लगे कैमरे में कैद हो गई. शर्मनाक हरकत करते हुए शख्स कैमरे की ओर भी देख रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story