विश्व
छिंगमिंग फेस्टिवल की छुट्टियों के पहले दिन हजारों लोग हांगकांग पहुंचे
jantaserishta.com
5 April 2025 5:01 PM IST

x
बीजिंग: छिंगमिंग त्योहार की छुट्टियों का शुक्रवार को पहला दिन था। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के आव्रजन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 4 अप्रैल को 12 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने समुद्री, भूमि और वायु नियंत्रण स्टेशनों के माध्यम से हांगकांग में प्रवेश किया और बाहर गए।
बाहर जाने वाले यात्रियों की दृष्टि से, लुओहु पोर्ट पर सबसे अधिक 1,40,000 यात्री आए। लोकमाचो स्पर लाइन पोर्ट और शनचन-बे पोर्ट पर क्रमशः लगभग 1,26,000 और 96,000 यात्री थे, हांगकांग-चुहाई-मकाओ ब्रिज से लगभग 78,000 यात्री गुजरे और हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 68,000 यात्री गुजरे।
उधर, आने वाले यात्रियों की संख्या के संदर्भ में, लुओहु पोर्ट और लोकमाचो स्पर लाइन पोर्ट में क्रमशः लगभग 1,28,000 और 1,18,000 यात्री थे, शनचन-बे पोर्ट में लगभग 85,000 यात्री थे और हांगकांग हाई स्पीड रेल वेस्ट कॉव्लून स्टेशन में लगभग 67,000 यात्री थे।
हांगकांग पर्यटन संवर्धन संघ के महासचिव छुई डिंगबांग के मुताबिक, छिंगमिंग महोत्सव के दौरान हांगकांग के पर्यटन व्यवसाय में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, विशेष रूप से क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर-बे एरिया से कम दूरी के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के कारण ऐसा हुआ। नागरिक न केवल हाई-स्पीड रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, बल्कि लंबी दूरी की बस यात्राएं भी बहुत लोकप्रिय हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





