विश्व

इस महिला ने बनाया रिकॉर्ड, करीब 26 घंटे में पहुंचीं एवरेस्ट के शिखर पर, देखे VIDEO

Neha Dani
31 May 2021 8:43 AM GMT
इस महिला ने बनाया रिकॉर्ड, करीब 26 घंटे में पहुंचीं एवरेस्ट के शिखर पर, देखे VIDEO
x
10 साल की उम्र में वो हांग कांग आ गईं थीं।

एवरेस्ट की चोटी पर सबसे तेजी से चढ़ाई करने का खिताब हांग कांग की एक महिला ने हासिल कर लिया है। हांग कांग (Hong Kong) की पर्वतारोही सांग यिन हुंग (Tsang Yin-hung) ने चार साल पहले ही इसका सपना देखा था। उन्होंने बताया, 'इस बारे में अपने दोस्तों से बताया था। सांग ऊंचे लक्ष्य में विश्वास करती हैं, उनका कहना है कि मकसद ऊंचा हो तो कामयाबी मिलती है।'

उन्होंने 25 घंटे 50 मिनट में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फतह हासिल कर ली थी। इससे पहले नोपाल की महिला झांगमु लामा 39 घंटे 6 मिनट में एवरेस्ट की चोटी तक पहुंची थीं। सांग का जन्म चीन में हुआ था और 10 साल की उम्र में वो हांग कांग आ गईं थीं।



Next Story