विश्व

जंग के बीच चर्चा में ये महिला, जानें वजह

jantaserishta.com
26 Jun 2022 3:11 PM IST
जंग के बीच चर्चा में ये महिला, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक महिला मां बनने के लिए करीब 3000 किलोमीटर से अपने पति का स्पर्म का मंगवाना चाहती है. वो IVF तकनीक से मां बनना चाहती है. उसका पति दूसरे देश में रह रहा है. महिला का कहना है कि समय बीतने के साथ उसके मातृत्व की संभावना कम होती जा रही है.

37 साल की इस महिला का नाम इरिना लितविनोवा (Iryna Litvinova) है. इरिना यूक्रेन की रहने वाली हैं. देश में चल रही जंग के कारण उन्हें ब्रिटेन में शरण लेनी पड़ी है. वो ब्रिटेन में रिफ़्यूजी के तौर पर जीवन व्यतीत कर रही हैं. जबकि उनके पति Sergey यूक्रेन में ही हैं.
यूक्रेन छोड़ने से पहले इरिना ने एम्ब्रियो फ्रीजिंग करवाई थी. यह एक ऐसी चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसके द्वारा भ्रूण (शुक्राणुओं द्वारा फर्टिलाइजड अंडे) को प्रीजर्व किया जाता है. लेकिन जंग के माहौल में इरिना इसे अपने साथ ब्रिटेन नहीं ले जा सकीं.
इरिना अब मां बनना चाहती हैं और यूक्रेन से स्पर्म लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. देश में जारी युद्ध उन्हें भ्रूण तक पहुंचने से रोक रहा है. वो कहती हैं कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, मेरे मातृत्व की संभावना कम होती जा रही है. हालांकि, ब्रिटेन में शरण ली हुई इरिना को उम्मीद है कि वो 2816 किलोमीटर दूर यूक्रेन से पति का स्पर्म मंगवाने में जल्द ही सफल होंगी.
'द मिरर' के मुताबिक, इरिना एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के निम्न स्तर से पीड़ित हैं, रूस के हमले के समय वो आईवीएफ से गुजर रही थीं. 2016 में जन्म लेने के साथ ही उनके बच्चे की मौत हो गई थी. तब से ही वो मां बनने का इंतजार कर रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story