विश्व

यूक्रेन के लिए वरदान साबित हो रहा अमेरिका का ये हथियार, पलट दी बाजी

Rani Sahu
9 Oct 2022 4:56 PM GMT
यूक्रेन के लिए वरदान साबित हो रहा अमेरिका का ये हथियार, पलट दी बाजी
x
यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में शनिवार रात को एक अपार्टमेंट पर हुए रूस के मिसाइल हमले में करीब 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले शनिवार को क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले प्रमुख पुल पर विस्फोट हो गया था।
आठ महीने से अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। लेकिन अब तक इस युद्ध का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता दिख रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चले आ रहे इस युद्ध में लग रहा है कि यूक्रेन रूस पर भारी पड़ रहा है।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, इस युद्ध में रूस के कई बड़े हथियार नाकाम साबित हुए है। जबकि यूक्रेन के कई हथियार रूस की सेना पर भारी पड़े है। रिपोर्ट के मुताबिक इस युद्ध में रूस को सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका के रॉकेट सिस्टम से पहुंचा है। अमेरिका का यह हथियार यूक्रेन के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस हथियार ने रूस-यूक्रेन युद्ध की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख दी है।
अमेरिका का यह हथियार पिनाका के नाम से जाना जाता है। फरवरी में जंग की शुरूआत में जब यूक्रेनी सेना कमजोर पड़ गई थी। उस दौरान अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए थे। तब अमेरिका ने यूक्रेन की मदद करने के लिए उसे एम14 हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्‍टम HIMARS उपलब्ध करवाया था।
इसके बाद रूस-यूक्रेन जंग की पूरी तस्वीर ही बदल गई। अमेरिका के इस हथियार की मदद से यूक्रेनी सेना ने रूस के बड़े बड़े हथियारों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
HIMARS मिसाइल सिस्टम कई तकनीकों से लैस होने के साथ ही जंग में निर्णायक साबित हुआ है। इसे आसानी से कही में ले जाया जा सकता है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि एक बार निशाना लग जाने के बाद यह दुश्मन की मिसाइल को छोड़ता नहीं है।
यूक्रेन के पास फिलहाल 16 HIMARS मिसाइल हैं। इनकी मदद से ही यूक्रेन ने युद्ध में गवाई अपनी अपनी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
Next Story