विश्व

COVID-19 को फर्जी कहने वाला ये शख्स की गई जान, आखिरकार मानना पड़ा इस वायरस को घातक

Shubhra Nandy
22 Oct 2020 5:27 PM IST
COVID-19 को फर्जी कहने वाला ये शख्स की गई जान,   आखिरकार मानना पड़ा इस वायरस को घातक
x
कोरोना वायरस को 'फर्जी' बतानेवाले यूक्रेन के लोकप्रिय फिटनेस इन्फ्लुएंसर की संक्रमण से मौत हो गई है. दमैत्रि टूजहुक का मानना था कि कोरोना वायरस का वजूद नहीं है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस को 'फर्जी' बतानेवाले यूक्रेन के लोकप्रिय फिटनेस इन्फ्लुएंसर की संक्रमण से मौत हो गई है. दमैत्रि टूजहुक का मानना था कि कोरोना वायरस का वजूद नहीं है. बताया जाता है कि फिटनेस इन्फ्लुएंसर को कोरोना वायरस ने तुर्की की यात्रा के दौरान अपनी चपेट में ले लिया. तुर्की से यूक्रेन वापसी पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई.

कोरोना वायरस को 'फर्जी' बतानेवाले की संक्रमण मौत

अस्पताल में आठ दिन रहने के बाद, उन्हें 15 अक्टबूर को घरेलू इलाज की इजाजत दी गई. इस बीच, अगले दिन, हृदय प्रणाली में समस्या आने के बाद फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर कोविड-19 की बीमारी गंभीर होने से 17 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई. 33 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार की पत्नी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर मार्मिक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने दमैत्रि टूजहुक की मौत के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, "मैंने अपने तीन बच्चों के पिता की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया. लेकिन मुझे कामयाबी नहीं मिली. डिमा अब इस दुनिया में नहीं हैं. आपका प्यार हमेशा हमारे फरिश्तों की हिफाजत करेगा. इसका एहसास करना बहुत तकलीफदेह है."

मृत्यु से पहले आखिरकार मानना पड़ा कोविड को घातक

बीमार पड़ने के बाद फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने अपने फैंस से ये कहते हुए खबर साझा किया, "आप मेरी कहानी से वाकिफ होंगे कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका हूं. आज, घर वापसी के बाद, पहली बार कुछ लिखने का मन कर रहा है. मैं बताना चाहता हूं कि कैसे मैं बीमार पड़ा और सभी को सावधान करता हूं कि पहले बीमार पड़ने तक मैं भी यही मानता था कि कोई कोविड नहीं है."

इंस्टाग्राम पर अपने दस लाख फॉलोवर्स को खिताब करते हुए उन्होंने बताया कि उनका मानना था कि युवाओं के लिए कोरोना वायरस जानलेवा नहीं हो सकता. उन्होंने माना कि वायरस की गंभीरता सिर्फ फर्जी है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देते थे. दमैत्रि टूजहुक और सोफिया टूजहुक में छह महीने पहले अलगाव हो गया था. दोनों के तीन बच्चों में सबसे छोटा नौ महीने का बच्चा है.

Next Story