विश्व

नट बोल्ट, पेंच, चाकू और कील का शौकीन था यह शख्स, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

Neha Dani
3 Oct 2021 11:24 AM GMT
नट बोल्ट, पेंच, चाकू और कील का शौकीन था यह शख्स, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
x
शख्स को अभी भी कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा।

डॉक्टरों के सामने कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जब वे खुद हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां लोहे खाने के शौकीन एक शख्स की जान जाते-जाते बच गई। इस शख्स को लोहा खाना इतना पसंद था कि उसने नट बोल्ट, पेच, चाकू और कील तक खा लिए थे। इसके बाद जो हुआ, वह हमेशा के लिए यादगार बन गया।

दरअसल, तह मामला यूरोप के एक देश लिथुआनिया का है। 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स को पेट में दर्द हुआ तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा और उसने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे उसकी मौत हो जाएगी। डॉक्टरों ने जब उसके पेट का एक्स-रे किया तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तय किया कि शख्स के पेट का ऑपरेशन किया जाएगा और वहां मौजूद चीज को निकाला जाएगा।
इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट के अंदर करीब एक किलो लोहे का सामान निकाला। डॉक्टरों को समझ नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे संभव हुआ था। उसके पेट से उन्होंने कील, पेच, नटबोल्ट, चाकू जैसी कई लोहे की छोटी-बड़ी चीजें निकालीं। इन सबको बाद में तौला गया तो यह एक किलो के करीब निकला। शख्स को लिथुआनिया के क्लाइपेडा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां के डॉक्टरों ने बहादुरी का परिचय देते हुए शख्स की जान बचा ली।
रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने कबूला कि उसे लोहे खाने का शौक है लेकिन उसे भी यह नहीं पता था कि इसने करीब एक किलो लोहा खा लिया होगा। शख्स को शराब पीने की भी काफी आदत थी लेकिन कुछ दिन पहले ही उसने शराब छोड़ दी थी जिसकी तलब से बचने के लिए वो लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े खाने लगा था।
फिलहाल अब शख्स खतरे से बाहर बताया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पेट के सामने की परतें, कीलों के कारण पूरी तरह से डैमेज हो चुकी थीं। ऑपरेशन के दौरान शख्स के पेट को डॉक्टरों ने कई बार स्कैन किया जिससे ये पता चल जाए कि पेट से लोहे की छोटी से छोटी चीजें निकल गई हैं या नहीं। शख्स को अभी भी कुछ दिन अस्पताल में ही रहना होगा।


Next Story