विश्व

158 रुपये खर्च कर करोड़पति बना ये शख्स! आइए जानें पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
6 July 2022 11:59 AM IST
158 रुपये खर्च कर करोड़पति बना ये शख्स! आइए जानें पूरी स्टोरी
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पैसे कमाना हर किसी की चाहत होती है. कोई बिजनेस से पैसा कमाता है, तो कोई नौकरी कर. लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसने बस सपना देखा और अगले ही दिन करोड़पति बन गया. उसने मात्र 158 रुपये खर्च कर करीब 2 करोड़ की रकम जीत ली. आइए बताते हैं कैसे...

दरअसल, ये कहानी है अलोंजो कोलमैन (Alonzo Coleman) नाम के शख्स की. अलोंजो ने हाल ही में 'बैंक-ए-मिलियन' Virginia Lottery का टिकट खरीदकर अपनी किस्मत आजमाई थी. उन्होंने जिस नंबर को सपने में देखा था, उसी नंबर का टिकट खरीदा था. दिलचस्प बात ये है कि अगले दिन जब अलोंजो ने पता किया तो लकी ड्रॉ में उनका वही नंबर लग गया और उन्होंने जैकपॉट जीत लिया.
अलोंजो अमेरिका के वर्जीनिया के रहने वाले हैं. FOX29 के मुताबिक, अलोंजो ने नींद में लॉटरी जीतकर करोड़पति बनता देखने के बाद टिकट खरीदा और 1 करोड़ 98 लाख रुपये का जैकपॉट जीत लिया.
यानी, उन्होंने मात्र 158 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट से करीब 2 करोड़ की रकम जीत ली. इनाम जीतने के बाद रिटायर्ड कर्मचारी अलोंजो कौलमैन ने बताया कि उन्होंने लॉटरी में अपनी किस्मत चमकने का सपना देखने के बाद ही टिकट खरीदने का फैसला किया था. अलोंजो ने कहा कि नंबरों का सेट भी सपने में देखे गए नंबर के आधार पर ही चुना था.
अलोंजो कहते हैं कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने सपने के आधार पर नंबर का दांव खेला और इतनी बड़ी रकम जीतने में कामयाब हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story