विश्व

ब्रिटेन में रहता है यह ओल्‍डएज कपल, पिछले साल 'दादा' ने किया था प्रपोज

Rounak Dey
27 March 2022 10:29 AM IST
ब्रिटेन में रहता है यह ओल्‍डएज कपल, पिछले साल दादा ने किया था प्रपोज
x
क्योंकि हम एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं’.

'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन', बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Film) का ये गाना ब्रिटेन में रहने वाले एक कपल (British Couple) पर बिल्कुल सटीक बैठता है. ये कपल अपने प्यार को अब शादी (Marriage) का नाम दे चुका है. खास बात ये है कि दोनों ने दादा-दादी की उम्र में शादी रचाई है. 90 साल के मॉरिस बेंटन ने 92 साल की जोने ऑरिस को पिछले साल प्रपोज किया था.

हार्ट अटैक के दौरान किया था प्रपोज
'डेली मेल' की रिपोर्ट मुताबिक, एक साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद अब दोनों ने शादी कर ली है. हालांकि, वे पिछले 37 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. इस ओल्‍डएज कपल को Mo एंड Jo नाम से जाना जाता है. पिछले हफ्ते दोनों ने ब्रिटेन के सॉमरसेट स्थित एक चर्च में शादी कर ली. जोने ऑरिस को पिछले साल 3 मार्च को हार्ट अटैक आया था, इसी दौरान बेंटन ने उन्‍हें प्रपोज भी किया था.
दादी नहीं परदादी हैं ऑरिस
जोने ऑरिस के दो बच्‍चे हैं और वह 6 बच्‍चों की दादी हैं. वहीं इन बच्‍चों के भी 2 बच्‍चे हैं. यानी इस लिहाज से वह परदादी भी बन चुकी हैं. उन्होंने कह, 'मैं सालों तक बेंटन के प्रपोजल को नकारती रही, लेकिन जब हार्ट अटैक हुआ तो मुझे लगा कि मेरे पास ज्‍यादा समय नहीं है, इसलिए हमें शादी कर लेनी चाहिए'. उन्होंने कहा कि जब मैंने 'हां' बोली तो मॉरिस बेंटन हैरान रह गए, ऐसा लगा कि उनको भी हार्ट अटैक आ गया. तब से हम दोनों मिलकर हंस रहे हैं और साथ में हैं.
तीसरी बार रचाई है शादी
जोने ऑरिस का अपने पहले पति से तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने दोबारा शादी रचाई, लेकिन 50 साल की उम्र में उनके दूसरे पति की मौत हो गई. ऑरिस अपने इस नए रिश्ते से बेहद खुश हैं. उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी में जिस प्यार की कमी थी, वो अब पूरी हो गई है. उन्होंने कहा, 'शनिवार को जब हम दोनों की शादी हुई तो हमारे रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों को लगा कि हम पहले से ही शादीशुदा हैं. क्योंकि हम एक-दूसरे को बेहद प्यार करते हैं'.


Next Story