विश्व

ये खबर आपको हैरान कर देगी!

jantaserishta.com
11 Jun 2022 4:22 PM IST
ये खबर आपको हैरान कर देगी!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: 25 साल की एक स्टूडेंट पार्ट-टाइम जॉब के लिए एक होटल में गई. उनका इंटरव्यू लेने 55 साल के होटल के जनरल मैनेजर पहुंचे. जिन्हें देखते ही लड़की को प्यार हो गया. अब इस रिश्ते को 3 साल हो चुके हैं. उन दोनों ने एक-दूसरे के साथ अब तक समय को खुशियों से भरा बताया.

अमेरिका के जैक्शन लेक की रहने वाली 25 साल की सुजाना डियाज साल 2018 में एक पार्ट-टाइम जॉब की तलाश कर रही थीं. तब वह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं और एक्सट्रा पैसे कमाना चाहती थीं. इसी दौरान सुजाना को एक लोकल होटल जॉब के बारे में पता चला.
सुजाना, उस रेस्टोरेंट में गईं और पास के बूथ में बैठ कर जॉब एप्लिकेशन भर रही थीं, तभी किसी ने उनके कंधे पर टैप किया. उन्होंने मुड़कर देखा तो वहां रेस्टोरेंट के 55 साल के जनरल मैनेजर टोनी कहानेक थे. वह वहां सुजाना का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे.
बातचीत के दौरान दोनों के एक-दूसरे के बीच कनेक्शन फील हुआ, इसलिए टोनी ने सुजाना से फोन नंबर मांग लिया. अगले दिन सुजाना को टोनी का एक टेक्स्ट मिला. जिसके बाद वे दोनों बात करने लगे. कुछ दिनों बाद ही काम के बाद वे दोनों डिनर पर गए.
शुरआती दौर में उन्होंने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा, लेकिन कुछ समय बाद टोनी ने सुजाना को अपने साथ शिफ्ट होने के लिए कहा. सुजाना जानती थी कि अब अपने रिलेशनशिप के बारे में उन्हें अपने पैरेंट्स को बताना पड़ेगा. शुरुआत में तो उनके पैरेंट्स को इस पर विश्वास नहीं हुआ. लेकिन बेटी की खुशी देखते हुए उन्होंने टोनी को परिवार का हिस्सा बना लिया. टोनी की मां ने भी उनके रिलेशनशिप को मंजूरी दे दी.
हालांकि, टोनी और सुजाना के कुछ दोस्त उनके रिलेशनशिप को लेकर असहज दिखे. सुजाना का मानना है कि अपने उम्र के पार्टनर के साथ रहने से अच्छा है कि आपका किसी मैच्योर इंसान के साथ रिश्ते में हों.
अब रिश्ते के तीन साल पूरा होने के बाद सुजान और टोनी एक-दूसरे के साथ बिताए समय को सबसे खुशी भरा पल मानते हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story