विश्व

इस खबर को 9 मिलियन बार देखा गया, पति और पत्नी से जुड़े है किस्से

Nil dhankar
12 Nov 2021 8:15 PM IST
इस खबर को 9 मिलियन बार देखा गया, पति और पत्नी से जुड़े है किस्से
x

बेस्ट फ्रेंड संग चीट कर रहे एक पति को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया है. इसके लिए पत्नी ने एक सीक्रेट कैमरा लगाया था. खास बात है कि पत्नी ने उसके साथ पति और बेस्ट फ्रेंड के बीच की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. इस वीडियो को करीब 9 मिलियन बार देखा जा चुका है. दरअसल, टिकटॉक पर शौना नाम की महिला ने एक वीडियो शेयर किया है. शौना ने कहा, 'मैंने घर में कैमरा इसलिए लगाया क्योंकि मैं डिस्टर्ब थी, हम चार साल से दोस्त हैं, अच्छे दोस्त.' शौना ने सीक्रेट कमरे के जरिए अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद उसने एक और वीडियो बनाया.

इस वीडियो में शौना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड से पूछा कि जब मैं काम पर जाती थी तो क्या तुम मेरे पति के साथ अंतरंग संबंध बनाती थी? हां या नहीं, जब मैं काम पर थी तब तुम उसके साथ हमबिस्तर हुई. इस पर उसकी फ्रेंड कहती है कि मैंने तुम्हारे पति के साथ अंतरंग संबंध क्यों बनाऊंगी. इतने पर शौना का पति आ जाता है और वह चिल्लाने लगता है.

इस वीडियो को अब 9.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 1.1 मिलियन लाइक्स हैं. इस वीडियो से पहले एक और वीडियो था, जिसका कैप्शन है: 'जब आप अपने दोस्त को रहने के लिए जगह देते हैं और वह आपके काम के दौरान आपके आदमी के साथ सोती है और वे नहीं जानते कि आपने घर में सीक्रेट कैमरा लगा दिया है.' इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए. एक ने टिप्पणी की: 'अपने घर में अपने पुरुष के साथ किसी अन्य महिला को कभी न रहने दें.' एक अन्य ने सलाह दी, 'कभी भी तीसरे पक्ष को अपने घर में न लाएं ... चाहे आप उन पर कितना भी विश्वास करते हों.'

Next Story