विश्व

इस कंपनी में ये नौकरी, देखना होगा पोर्न वीडियोज, अब तक 31000 लोगों ने भेजे आवेदन

jantaserishta.com
11 April 2022 9:22 PM IST
इस कंपनी में ये नौकरी, देखना होगा पोर्न वीडियोज, अब तक 31000 लोगों ने भेजे आवेदन
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: एक कंपनी ने नौकरी निकाली है, नौकरी में काम है पोर्न वीडियोज देखना और रिव्यू करना. महज 2 दिन के अंदर इस नौकरी के लिए 31 हजार लोगों ने आवेदन कर दिया है. कंपनी में काम करने की कुछ शर्ते भी हैं. इस कंपनी का नाम Bedbible है. यह कंपनी एडल्ट प्रोडक्ट के रिव्यू उपलब्ध कराती है.

'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी Bedbible के जिस पद के लिए ये नौकरी निकली है, उस पद पर जॉइन करने वाले व्यक्ति को पोर्न वीडियोज का रिव्यू करना होगा. Bedbible कंपनी चयनित शख्‍स से लगातार संपर्क में रहेगी.
मसलन, इनमें वीडियो की अवधि, मेल-फीमेल रेशियो, बालों का रंग कैसा है, कौन सी भाषा है. इन सारे डाटा का उपयोग कर एक विस्‍तृत रिपोर्ट बनानी होगी, ताकि वी‍डियो देखने वाले लोगों की आदतों को समझा सके.
शादीशुदा मॉडल को 400 लड़के भेजते हैं वैलेंटाइन गिफ्ट, असली उम्र जानकर रह जाते हैं हैरान
किसी ने की सुसाइड, किसी ने ली अधिक ड्रग, इन 11 पोर्न स्टार्स की हुई दर्दनाक मौत
सैलरी और शर्तें
खास बात ये है कि इस नौकरी में एक घंटे की सैलरी करीब 1500 रुपए होगी. वहीं 50 घंटे तक एडल्‍ट वीडियोज देखने पर टोटल 75 हजार रुपए मिलेंगे.
जिस किसी शख्‍स की उम्र 21 साल और इससे ज्‍यादा होगी, वह इस नौकरी के लिए अप्‍लाई कर सकता है. ये नौकरी कहीं भी बैठकर की जा सकती है, ऐसे में इसके लिए दुनिया का कोई भी शख्‍स अप्‍लाई कर सकता है.
Bedbible के हेड कॉन्‍टेंट क्रिएटर एडविना कायतो ने डेली स्‍टार को बताया, 'पोर्नोग्राफी अरबों डॉलर की इंडस्‍ट्री है. हमें उम्‍मीद है कि हमारे रिसर्च से कई नई बातें सामने आएंगी.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story