हद हो गई! महिला को देख रोबोट बीच सड़क करने लगा छेड़खानी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र मकाउ (Macau) में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक 'ह्यूमनॉइड रोबोट' को बुजुर्ग महिला को डराने के बाद पुलिस अपने साथ ले गई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कहने लगे कि पुलिस ने रोबोट को 'गिरफ्तार' कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना पिछले गुरुवार को मकाऊ के पटाने इलाके में एक रिहायशी परिसर के पास हुई. उस समय एक 70 साल की बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़ी होकर अपने फोन का इस्तेमाल कर रही थी. तभी अचानक उसने अपने पीछे एक ह्यूमनॉइड रोबोट को खड़ा देखा. अचानक सामने आए इस रोबोट को देखकर वह घबरा गई और गुस्से में उससे भिड़ने लगी.
🚨🇲🇴🇨🇳 BREAKING — Macau:Police Arrested a Robot in China.It Had Harassed an Elderly Woman. pic.twitter.com/V4adTHP02M
— ✦✦✦ 𝙿𝚊𝚖𝚙𝚑𝚕𝚎𝚝𝚜 ✦✦✦ (@PamphletsY) March 16, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





