विश्व

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब की बोतल, जानें सब कुछ

jantaserishta.com
29 May 2022 11:10 AM IST
ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब की बोतल, जानें सब कुछ
x

नई दिल्ली: एक व्हिस्की की बोतल 10 करोड़ रुपये में बिकी है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल बताया गया है. ऑक्शन में एक शख्स ने इसे 1.4 मिलियन डॉलर देकर खरीदा है. इस व्हिस्की की बोतल का नाम The Intrepid है.

Auction House Lyon And Turnbull के मुताबिक, ये बोतल 5 फीट 11 इंच लंबी है. इसके साइज के कारण इसका नाम Guinness World Record में भी दर्ज है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की की बोतल का खिताब दिया गया है.
इस बोतल (Whiskey Bottle) में 311 लीटर व्हिस्की भरी है. एक नॉर्मल साइज की व्हिस्की की बोतल से तुलना से करें, तो इसमें करीब 444 बोतलों के बराबर व्हिस्की भरी हुई है. हाल ही में इस बोतल को ऑनलाइन ऑक्शन में रखा गया था, जहां एक शख्स ने इसे 10 करोड़ रुपये से अधिक देकर इसे खरीद लिया.
रिपोर्ट के अनुसार, इसे अभी तक की सबसे महंगी शराब (Most Expensive Liquor) माना जा रहा है. ये शराब 1989 में बनी Macallan की Luxury Single Malt Scotch Whisky है. ऑक्शन करने वाली संस्था का कहना है कि यह 'पीला सोना' है. इसका स्वाद सेब जैसा मीठा है.
बता दें कि Macallan स्कॉटलैंड की सबसे पुरानी डिस्टिलरी (शराब बनाने का स्थान) में से एक है. इसकी व्हिस्की की बोतलें दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती हैं. स्कॉटलैंड दुनिया का सबसे प्रसिद्ध व्हिस्की बनाने का स्थान है. जॉनी वॉकर, बैलेंटाइन और ग्रांट जैसे प्रमुख ब्रांडों की जड़ें इसी देश में हैं. इससे पहले भी यहां की शराब की बोतलें नीलामी में रखी जा चुकी हैं. हालांकि, इस बार की नीलामी सबसे महंगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story