विश्व

यह है दुनिया की सबसे वजनी मछली, दिखने में पत्थर जैसी

Admin4
18 Oct 2022 2:05 PM GMT
यह है दुनिया की सबसे वजनी मछली, दिखने में पत्थर जैसी
x
लिस्बन। दुनिया की सबसे भारी मछली है होली मोला। इनका जीवन चक्र काफी दिलचस्प होता है। यह समुद्री पॉपकॉर्न के रूप में अपना जीवन शुरू करती है और फिर विशाल आकार की हो जाती है। इनमें से एक दुनिया की सबसे भारी बोनी मछली बन गई है, जिसका वजन 2,744 किलोग्राम (6,050 पाउंड) है।
यह मछली दिखने में पत्थर जैसी लगती है। महासागरीय सनफिश, जिसे मोला भी कहा जाता है, सबसे भारी जीवित बोनी मछलियों के रूप में जानी जाती हैं। ये लंबाई में 3 मीटर (लगभग 10 फीट) से अधिक तक फैल सकती हैं।
2021 में मिली थी सबसे भारी मछली
दिसंबर 2021 में, पुर्तगाल के अजाेरेस द्वीपसमूह में हॉर्टा हार्बर से दूर फैयाल द्वीप के पास एक मृत विशाल सनफिश तैरती हुई पाई गई थी। इसे एक फोर्कलिफ्ट ट्रक की सहायता से तौला गया था। यह 3.59 मीटर लंबी थी और इसका वजन 2,744 किलो था, जिससे यह दुनिया की सबसे भारी बोनी मछली बन गई। किलोग्राम था जो 1996 में कामोगावा, जापान में पाई गई थी. इस तरह से 2021 में मिली मछली का वजन करीब 444 किलो है।
मछली पर शोध कर रहे हैं वैज्ञानिक
वैज्ञानिक इस विशाकायल मछली पर अब भी शोध कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सकती है कि इस मछली की मौत की वजह क्या थी। इस मछली की एक खास बात यह है कि इसका लार्वा बहुत छोटा होता है और देखने में स्नोफ्लेक जैसा लगता है। इसी तरह मादा सनफिश में प्रजनन क्षमता सबसे ज्यादा होती है।
Admin4

Admin4

    Next Story