विश्व

ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर, पेरिस और सिंगापुर को भी पछाड़ा

jantaserishta.com
2 Dec 2021 9:25 AM IST
ये है दुनिया का सबसे महंगा शहर, पेरिस और सिंगापुर को भी पछाड़ा
x

Most expensive city of World: इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने रहने के हिसाब से दुनिया भर के शहरो की रैंकिंग की है. इस रैंकिंग में इजराइल के तेल अविव को दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया है. दुनिया के बाकी शहरों की तुलना में यहां रहने की लागत बहुत ज्यादा है. पहले की रिपोर्ट की तुलना में इस बार तेल अवीव पांच पायदान ऊपर चढ़ पहले नंबर पर आ गया है. इस रैंकिंग में सीरिया की राजधानी दमिश्क को रहने के लिए दुनिया का सबसे सस्ता शहर बताया गया है. ये वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के लिए अमेरिकी डॉलर में कीमतों की तुलना के आधार पर जारी किया गया है.

तेल अवीव को रैंकिंग में ये जगह डॉलर के मुकाबले यहां की राष्ट्रीय मुद्रा, शेकेल (यहूदियों का एक प्राचीन सिक्का), परिवहन और घरेलू सामान की कीमतों में वृद्धि के कारण मिली है. रैंकिंग में पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. इसके बाद ज्यूरिख और हांगकांग का नंबर है. वहीं, न्यूयॉर्क को छठा जबकि जिनेवा को सातवां स्थान मिला है. 1 से 10 तक की रैंकिंग में आठवें स्थान पर कोपेनहेगन, नौवें पर लॉस एंजिल्स और 10वें स्थान पर जापान का ओसाका शहर है. पिछले साल के सर्वे में पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग को संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रखा गया था.
इस साल का डेटा अगस्त और सितंबर से लिया गया है. जब दुनिया भर में माल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी पाई गई थी. इसके अनुसार स्थानीय कीमतों में औसतन 3.5% की वृद्धि हुई थी. जो पिछले पांच वर्षों में सबसे तेज मुद्रास्फीति दर है. EIU में वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख उपासना दत्त के अनुसार, 'कोरोना वायरस महामारी के कारण लगी पाबंदियों की वजह से माल की आपूर्ति बाधित हुई, जिससे कीमतें बढ़ गईं.'Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story