विश्व

यह किसी देश पर नहीं वरन विश्‍व शांति और समूचे यूरोप पर हमला है: राष्ट्रपति बाइडन

Gulabi
5 March 2022 2:19 PM GMT
यह किसी देश पर नहीं वरन विश्‍व शांति और समूचे यूरोप पर हमला है: राष्ट्रपति बाइडन
x
राष्ट्रपति बाइडन बोले
वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण केवल एक देश पर हमला नहीं वरन यह वैश्विक शांति और समूचे यूरोप पर हमला है। स्‍टेट आफ यूनियन को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि एक साल पहले की तुलना में हम आज अधिक मजबूत हैं और भविष्‍य में भी मजबूत होंगे। हम अपने लोकतंत्र को सुरक्षित करेंगे। मौजूदा चुनौतियों में हम एक व्यक्ति... एक अमेरिका... यूनाइटेड स्‍टेट आफ अ‍मेरिका के रूप में इसे अवश्‍य करेंगे।
इससे पहले एक अन्‍य संबोधन में जो बाइडन (US President Joe Biden) ने नाटो सहयोगी देशों की सुरक्षा के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ रूस की बढ़ती आक्रामकता के बीच शुक्रवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान बाइडन ने कहा कि फिनलैंड और अमेरिका हाल के दिनों से लगातार संपर्क में हैं। बाइडन और निनिस्तो के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
Next Story