विश्व

शिंजो आबे पर जानलेवा हमला! यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता: जापान के प्रधानमंत्री

jantaserishta.com
8 July 2022 11:45 AM IST
शिंजो आबे पर जानलेवा हमला! यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता: जापान के प्रधानमंत्री
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद जापान में सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, सभी चुनाव प्रचारों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस बात की जानकारी जापान के अधिकारियों ने दी है।

पीएम फुमियो किशिदा का कहना है कि एक कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में होने वाले चुनाव टलेंगे या नहीं, इसे लेकर बैठक में फैसला किया जाएगा।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस घटना को बर्बर बताया है और कहा है कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टर पूर्व पीएम शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सरकार जरूरी कार्रवाई कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story