विश्व

पहली बार हुआ ऐसा: 70 साल का कछुआ पहली बार बना पिता, फिर...

jantaserishta.com
2 April 2022 2:42 PM IST
पहली बार हुआ ऐसा: 70 साल का कछुआ पहली बार बना पिता, फिर...
x

DEMO PIC

Galapagos tortoise: 70 साल का एक कछुआ पहली बार पिता बना है. वह दो मादा कछुओं का पिता बना है. ये कछुआ गैलापागोस प्रजाति (Galapagos tortoise) का है. इस प्रजाति के कछुए की हाइट 6 फीट तक हो सकती है.

ब्रिटेन में पहली बार ऐसा हुआ है, जब इस प्रजाति के कछुए ने बच्‍चे को जन्‍म दिया हो. ऐसे में यह अपनी प्रजनन क्षमता के कारण चर्चा में है.
हाल में इस 70 साल के कछुए का फिटनेस टेस्‍ट भी हुआ था. तब इसकी लंबाई 2 फीट 4 इंच निकली थी, वहीं वजन 171 किलोग्राम के लगभग था.
'द सन' के मुताबिक, इस कछुए का नाम फेमस मूवी Boogie Nights के पोर्न स्‍टार Dirk Diggler के नाम पर है. वहीं इस कछुए की मादा दोस्‍त 'चार्ली' 21 साल की है. जो उससे काफी जूनियर है. कछुआ Dirk Diggler साल 1962 में ब्रिटेन आया था. तब ये प्रशांत महासागर के Galapagos Islands से पकड़ा गया था.
इस प्रजाति के बारे में कहा जाता है कि इसकी 6 फीट हाइट सकती है. वहीं ये कछुए जोर-जोर से घुरघुराने की आवाज निकालते हैं. जिस क्रोकोडाइल्‍स ऑफ द वर्ल्‍ड जू में ये कछुआ इस समय मौजूद है. ये बिट्रेन के ब्रिज नॉर्टन में स्थित है. जू के संस्‍थापक इस प्रजाति के कछुए के जन्‍म होने के बाद काफी खुश हैं.
अब गैलापागोस प्रजाति के केवल 15 हजार कछुए रह गए हैं, जो 19वीं सदी में 2 लाख से भी ज्‍यादा हुआ करते थे. ये कछुए अपने आकार और बड़ी गर्दन के कारण काफी पॉपुलर हैं. वहीं जिन 2 बच्‍चों का ये कछुआ पिता बना है, वे दोनों कछुए टेनिस की बॉल के आकार के हैं. ऐसा कहा जा रहा है ये दोनों मादा हैं. इनका वजन 85 ग्राम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story