विश्व

चर्चा में है ये लड़की! घर आया इलेक्ट्रीशियन, और फिर...

jantaserishta.com
28 Aug 2022 6:20 PM IST
चर्चा में है ये लड़की! घर आया इलेक्ट्रीशियन, और फिर...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: एक 22 साल की लड़की को 50 साल के शख्स से प्यार हो गया. शख्स पेशे से इलेक्ट्रिशियन है. वो लड़की के घर रिपेयरिंग के लिए आया था. इसी दौरान लड़की ने उसे पहली बार देखा था. दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए और चंद दिनों बाद शख्स ने लड़की को प्रपोज कर दिया. लड़की ने भी हामी भर दी और आगे चलकर उन्होंने शादी कर ली.

22 साल की इस लड़की का नाम साइमा है, जो पाकिस्तान के लहौर की रहने वाली है. साइमा ने अपने से 28 साल बड़े मंसूर से शादी की है.
साइमा कहती हैं कि घर की लाइट्स और पंखे खराब थे. उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिशियन मंसूर को बुलाया गया. जब घर में मंसूर ने मुझे देखा तो मुस्कुरा दिए, मैं भी उन्हें देखकर मुस्कुराई. इसके बाद वो कई दफा रिपेयरिंग के लिए घर आए और नजरों-नजरों में बात होती रही.
प्रपोज करने के सवाल पर मंसूर कहते हैं कि मैंने साइमा को सीधे कह दिया कि वो मुझे पसंद हैं. मैं आपसे शादी करना चाहता हूं. मंसूर के मुताबिक, ये सुनकर साइमा ने बड़ा अजीब रिएक्शन दिया. वो कहते हैं कि शायद ऐसा मेरी उम्र की वजह से था.
वहीं, साइमा कहती हैं कि मंसूर ने उन्हें Love You कहकर प्रपोज किया था. जवाब में मैंने भी I Love You Too कह दिया.
हालांकि, उनकी लव स्टोरी इतनी सिम्पल भी नहीं है. बकौल साइमा जब उन्होंने मंसूर से शादी की बात अपनी मां से कही तो उन्हें खूब डांट पड़ी. पैरेंट्स ने साइमा को फटकार लगाई. उन्होंने कहा- मेरा दिमाग खराब हो गया है. हालांकि, जब मंसूर की मां और बहन साइमा के घर आए तो बात बनती दिखी. लेकिन तब भी खूब झगड़े हुए.
उधर, मंसूर को उसके दोस्तों ने कहा कि उसे साइमा से शादी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वो बहुत छोटी है. कई लोगों ने मंसूर को ताने भी मारे. लेकिन कपल ने एक दूसरे के साथ रहने का मन बना लिया था. वो हर हाल में शादी करना चाहते थे और आगे चलकर उन्होंने ऐसा किया भी. साइमा कहती हैं कि शादी के बाद उनकी लाइफ बहुत अच्छी गुजर रही है. कपल ने एक दूसरे को केयरिंग बताया है.
मंसूर ने साइमा के लिए 'तुमसे मिल के ऐसा लगा...' गाना भी सुनाया. मंसूर ने कहा कि साइमा से शादी के बाद उनकी किस्मत बदल गई है. अब उन्हें बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलने लग गए हैं. कपल अपनी जिंदगी में बेहद खुश है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story