विश्व

दो वर्ल्ड रिकॉर्ड: इस लड़की की दुनिया में सबसे लंबी टांगें, देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 April 2022 8:47 AM IST
दो वर्ल्ड रिकॉर्ड: इस लड़की की दुनिया में सबसे लंबी टांगें, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: एक लड़की, जिन्होंने अपनी लंबाई की वजह से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब वह सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. जिनके साथ वह बॉडी पॉजिटिविटी से जुड़े मैसेज शेयर करती रहती हैं.

अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 19 साल की मैकी क्यूरिन का नाम दो वजहों से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. पहला- सबसे लंबे फीमेल पैरों के लिए. और दूसरा- सबसे लंबे टीनएज पैरों के लिए.
मैकी की लंबाई 6 फीट 10 इंच है. उनकी कुल लंबाई का 60 फीसदी हिस्सा उनके पैरों का है. मैकी का दाहिना पैर 134.3cm का है, वहीं उनका बायां पैर 135.36cm का है. अपने शरीर के इस अनोखे बनावट को वह छुपाती नहीं है. बल्कि सोशल मीडिया के जरिए मैकी बॉडी पॉजिटिविटी पर खुलकर बात करती हैं.
पिछले दो सालों में टिकटॉक पर मैकी की फॉलोअर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है. द सन से बातचीत में मैकी ने कहा कि उन्होंने मजाक में टिकटॉक पेज को शुरू किया था. लेकिन उनके एक वीडियो पर 36.1 मिलियन व्यूज आ गए. जिसके बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल सीरियसली शुरू कर दिया.
मैकी ने कहा- जब मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो मेरी फैमिली ने मुझे अपनी लंबाई और एक्सपीरियंस के बारे में पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया. पोस्ट के जरिए मैंने सेल्फ लव और सेल्फ एक्सेप्टेंस सीखा. मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि लंबा होना बुरा नहीं है, जैसा कि लोग सोचते हैं.
मैकी ने अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में बताया कि वह आगे चलकर यूके के कॉलेज में एडमिशन चाहती हैं. और दुनिया की सबसे लंबी प्रोफेशनल मॉडल का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story