विश्व
सोने की कीमत पर बिकती है जापान की ये मछली, जानिए आखिर क्यों है इतनी खास ?
Rounak Dey
16 May 2021 4:27 AM GMT
![सोने की कीमत पर बिकती है जापान की ये मछली, जानिए आखिर क्यों है इतनी खास ? सोने की कीमत पर बिकती है जापान की ये मछली, जानिए आखिर क्यों है इतनी खास ?](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/05/16/1058013-90.webp)
x
इसकी कीमत 91 डॉलर तक जा सकती है।
जापान में एक खास मछली होती है उनागी (Unagi)। यह एक ताजे पानी में रहने वाली ईल मछली होती है। यह मछली खास इसलिए है क्योंकि जापान में बेहद प्रचलित इस मछली की कीमत आसमान छूती रही है। साल 2018 में एक किलो बेबी ईल की कीमत 35 हजार डॉलर थी। करीब करीब उस वक्त सोने की कीमत के बराबर। इन बच्चों को पकड़ा जाता है और फिर एक साल तक पाला जा सकता है। इसके बाद इन्हें बेचा जा सकता है। जापान में लोग हजारों साल से ईल खाते आ रहे हैं। रेस्तरां में 40 से 50 टन ईल हर साल बेची जाती है। जापानी ईल पूर्वी एशिया में मिलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये इतनी मंहगी क्यों है?
बेहद खास है मछली
जरूरत से ज्यादा मछलियां पकड़ने और इनके रहने वाले इलाकों को नुकसान पहुंचने के कारण इनकी आबादी में गिरावट आई है। 1980 के बाद से इनमें 75% कमी आई है जिससे कीमत बढ़ गई है। दूसरी मछलियां बड़े होने पर पकड़ी जाती हैं लेकिन आबादी को खतरे के कारण ईल के बच्चे, Glass eel, पकड़े जाते हैं। इन्हें पाला जाता है। सबसे ज्यादा खर्चा इसी में होता है। इन्हें दिन में दो तीन बार खाना खिलाया जाता है। इन्हें मछलियों का चारा, गेहूं, सोयाबीन और मछलियों का तेल खिलाया जाता है। इनका ध्यान भी रखना होता है। एक भी मछली को नुकसान हुआ तो उसके साथ रहने वाली सभी मछलियां खराब हो जाती हैं। इसमें 6 -12 महीने का समय लगता है। बड़े होने के बाद इन्हें लंबाई के आधार पर अलग-अलग किया जाता है। इससे तय होता है कि इन्हें कहां बेचा जाएगा।
डिश भी बेहद खास
कहानी यहीं खत्म नहीं होती। रेस्तरां में इनकी मांग बहुत होती है। इनसे बनने वाली काबायाकी नाम की डिश बनाना सीखने में भी किसी को कई साल लग सकते हैं। इसलिए इसकी कीमत भी काफी होती है। जापान में कहा जाता है कि ईल को काटना सीखने में ही पूरा जीवन लग जाता है। ऐसा ही ग्रिलिंग के बारे में भी कहा जाता है। इसे पूरे वक्त देखना होता है। यह ना ज्यादा सख्त हो सकती है और न नरम। इसे चावल के साथ खाया जाता है। इसकी कीमत 91 डॉलर तक जा सकती है।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story