विश्व

दुनिया का ये खतरनाक पौधा जिनके संपर्क में आने से जा सकती है जान

Shiddhant Shriwas
31 Aug 2021 4:06 AM GMT
दुनिया का ये खतरनाक पौधा जिनके संपर्क में आने से जा सकती है जान
x
जब पेड़-पौधों बात आती है तो चारों ओर हरियाली की बात सोचकर ही मन खुश हो जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जब पेड़-पौधों बात आती है तो चारों ओर हरियाली की बात सोचकर ही मन खुश हो जाता है। हरियाली भरे शानदार नजारों को देखना हर किसी को पसंद होता है। पेड़ो से लकड़ी, फल, फूल, सब्जियां यहां तक की कई तरह की जीवनदायिनी औषधि भी प्राप्त होती हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पेड़-पौधों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, लेकिन दुनिया में कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इन पौधों के संपर्क में आने, इन्हें छूने या फिर इनके फल आदि का सेवन करने से इंसान की मौत तक हो सकती हैं। अगर किसी को इस बारे में जानकारी न हो तो वो अपनी जान तक गवां सकता है इसलिए इन पौधों से इंसान के लिए दूर रहना ही बेहतर है। तो आइए जानते कि कौन से हैं वे पौधे....


मंशीनील ट्री

ये पौधा मुख्य रुप से कैरिबियाई द्वीप, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी फ्लोरिडा और उत्तरी अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इस पेड़ के हरे-भरे फल देखकर कोई भी धोखा खा सकता है, लेकिन ये फल इतने खतरनाक होते हैं कि इनके सेवन से इंसान मौत की नींद सो सकता है। वैसे तो इस पेड़ की लकड़ी और अन्य भागों में भी जहर पाया जाता है लेकिन सबसे खतरनाक इसका फल माना जाता है इसलिए इसके फलों को (Death Apple) मौत का सेब भी कहा जाता है। हालांकि अब कैरिबियाई कारपेंटर इस पेड़ की लकड़ियों का प्रयोग फर्नीचर बनाने में करने लगे हैं, लेकिन इसे बहुत ही सावधानी से काटा जाता है और इसका जहर खतम करने के लिए काफी दिनों तक धूप में सुखाया जाता है।


रोजरी पी

इस पेड़ के बीजों का इस्तेमाल प्रार्थना की माला यानी (रोजरी) बनाने में किया जाता था, इसलिए इसका नाम रोजरी पी है। इस पेड़ पर लगने वाले लाल रंग के बीज बहुत ही सुंदर लगते हैं लेकिन इनका सेवन इंसान के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। वैसे तो इन बीजों को छूने पर ये खतरनाक नहीं होते हैं लेकिन इन बीजों के टूटने या चबाने पर ये इंसान की जान के लिए घातक होता है।


होगवीड

आम बोलचाल की भाषा में इसे होगवीड या फिर कलर ट्री कहा जाता है। ये पौधा लगभग 14 फीट तक लंबा होता है इस पौधे के सफेद फूल दिखने में काफी सुंदर लगते हैं लेकिन ये इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसके संपर्क में आने से इंसान के शरीर पर छाले पड़ जाते हैं और फिर ये खतरनाक रुप ले लेते हैं। इन छालों में मवाद भर जाता है और इससे बनने वाले घाव सही होने के बाद भी इसके निशान सालों तक रहते हैं। यहां तक की सही होने के बाद भी इंसान कई महीनों तक धूप में नहीं निकल सकता है। गलती से भी अगर इस पौधे का कोई हिस्सा ये इसके फूलों का रस आदि आंख में चला जाए तो इंसान अंधा तक हो सकता है।

Next Story