विश्व

ये कंपनी नॉन स्मोकर्स को दे दी अतिरिक्त छुट्टियां, सीईओ ने बताया निर्णय का कारण

Gulabi
12 March 2022 4:51 PM IST
ये कंपनी नॉन स्मोकर्स को दे दी अतिरिक्त छुट्टियां, सीईओ ने बताया निर्णय का कारण
x
सीईओ ने बताया निर्णय का कारण
सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानीकारक (How smoking affects body) है मगर बहुत से लोग इस चेतावनी को नहीं मानते. वो इस तरह धुआं उड़ाते हैं जैसे उन्हें अपनी जिंदगी से प्यार ही नहीं है. घर में, सड़क चलते, ऑफिसेज में लोग आपको सिगरेट पीते दिख जाएंगे. ऑफिस में तो सिगरेट (Cigarette breaks in office) पीने वाले अक्सर सिगरेट ब्रेक लेकर धूम्रपान करते दिख जाते हैं. ऐसे में जो लोग सिगरेट नहीं पीते वो इतने ब्रेक नहीं ले पाते. मगर एक जापानी कंपनी ने सिगरेट ना पीने वाले कर्मचारियों (Comapny give extra days off to non smokers) के भले के बारे में सोचा है.
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार जापान की मार्केटिंग फर्म पियाला इंक (Japanese company Piala Inc) नाम की कंपनी (Company policy for non smokers) ने अपनी पेड टाइम ऑफ पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. सिगरेट ना पीने वाले एक कर्मचारी ने शिकायत की कि सिगरेट पीने के लिए बार-बार ब्रेक लेने वाले कर्मचारियों की वजह से प्रोडक्टिविटी कम होती है. जब कंपनी को ये शिकायत वाजिब लगी तो उन्होंने सिगरेट ना पीने वाले कर्मचारियों (Japanese company cigarette break rule) के लिए बड़ा फैसला लिया.
नॉन स्मोकर्स को दे दी अतिरिक्त छुट्टियां
रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने सिगरेट ना पीने वाले कर्मियों को साल में 6 अतिरिक्त छुट्टियां देने का ऐलान कर दिया. इस नियम के पीछे वजह यही थी कि जो कर्मी सिगरेट पीते हैं वो एक दिन में बार-बार इतनी बार सिगरेट ब्रेक लेने के लिए ऑफिस से बाहर निकलते हैं कि सिगरेट ना पीने वाले उतनी बार बाहर नहीं निकल पाते.
सीईओ ने बताया निर्णय का कारण
कंपनी के प्रवक्ता हिरोताका मातुशीमा ने बताया कि कुछ साल पहले कंपनी के सजेशन बॉक्स में बताया एक अंजान कर्मी ने चिट्ठी डाली कि सिगरेट ब्रेक से काफी समस्याएं हो रही हैं. उसमें लिखा था कि सिगरेट ब्रेक के कारण एक कर्मचारी हर दिन 15 मिनट तक ऑफिस के बाहर रहता है. जब कंपनी के सीईओ तक ये बात पहुंची तो सीईओ तकाओ आसुका ने नॉन स्मोकर्स की भरपाई करने के लिए उन्हें अलग से छुट्टी देने का ऐलान कर दिया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये निर्णय लेने के पीछे सबसे बड़ा कारण ये भी है कि वो सिगरेट पीने वालों को इस तरह स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि नुकसान का डर दिखाने की जगह फायदे दिखाने से लोग जल्द सिगरेट पीना छोड़ देंगे.
Next Story