विश्व

चर्चा में ये लड़का, ऐसे बना 48 बच्‍चों का बाप

jantaserishta.com
23 July 2022 5:25 PM IST
चर्चा में ये लड़का, ऐसे बना 48 बच्‍चों का बाप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक शख्‍स स्‍पर्म डोनेट कर अब तक '48 बच्‍चों के पिता' बन चुका है. उनको 'सीरियल स्‍पर्म डोनर' भी कहा जाता है. ब्रिटेन में उनके स्‍पर्म डोनेशन से पहली बार एक बच्‍चे का जन्‍म हुआ है. वो पिछले साल यूरोपियन स्‍पर्म डोनेशन टूर पर गए थे, जिसके बाद इस ब्रिटिश बच्‍चे का जन्‍म साउथ लंदन में पिछले महीने हुआ.

'सीरियल स्‍पर्म डोनर' शख्‍स का नाम केल गॉडी है. 31 साल के केल गॉडी पेशे से अकाउंटेंट हैं. गॉडी लॉस एंजेलिस (अमेरिका) में रहते हैं. स्‍पर्म डोनेट कब तक करेंगे, इस सवाल पर वह बोले-जब तक‍ महिलाओं को इसकी जरूरत होगी, वह ऐसा करते रहेंगे.
अक्‍टूबर 2021 में जब वो यूरोपियन टूर पर गए थे तो उन्‍होंने एक लेस्बियन कपल को अपना स्‍पर्म डोनेट किया था. जिसके बाद 27 जून को 2 किलो 700 ग्राम वजन के बच्‍चे का जन्‍म हुआ.
पेशे से अकाउंटेंट केल ने बताया, 'यह सोचकर अच्‍छा लगता है कि उनका ब्रिटेन में भी एक बच्‍चा है. ब्रिटिश लहजे में जब वो एक दिन बात करेगा तो उसे सुनना काफी रोचक होगा.'
उन्‍होंने बताया, इस ब्रिटिश बच्‍चे की मां से उनकी बातचीत इंस्टाग्राम के माध्‍यम से हुई. जिसके बाद इस महिला ने उनसे ब्रिटेन आने के लिए कहा था. लेस्बियन कपल में एक महिला का पहले की रिलेशनशिप से एक बच्‍चा है. एक और बच्‍चे के लिए कपल ने केल से संपर्क किया. केल ने बताया कि वह उनके घर गए, बातचीत हुई और एक छोटे कप में स्‍पर्म दे दिया. कुछ समय बीतने के बाद जब लेस्बियन कपल के यहां नन्हे बच्‍चे की किलकारियां गूंजीं तो उन्‍होंने केल को फोटो भेजे. केल ने कहा बच्‍चे की मां काफी खुश थीं.
केल जिन महिलाओं को अपना स्‍पर्म डोनेट कर चुके हैं, उनको वो फिर से स्‍पर्म देने के लिए तैयार रहते हैं. उन्‍होंने इन महिलाओं का व्‍हाट्सऐप ग्रुप बना रखा है. इस व्‍हाट्सऐप ग्रुप में 40 से ज्‍यादा महिलाएं हैं. केल ने साल 2014 में सबसे पहली बार कैलिफोर्निया (अमेरिका) में रहने वाले एक लेस्बियन कपल को अपना स्‍पर्म डोनेट किया था. उन्‍होंने कहा डेटिंग और रिलेशनशिप उनके लिए माकूल नहीं रही, इस कारण उन्‍होंने स्‍पर्म डोनेट करना शुरू किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story