विश्व

मंगल ग्रह से रोवर द्वारा भेजी गई यह शानदार तस्वीर, अपने देखा लैंडिंग और उसके बाद की फोटो ?

Rounak Dey
25 Feb 2021 8:39 AM IST
मंगल ग्रह से रोवर द्वारा भेजी गई यह शानदार तस्वीर, अपने देखा लैंडिंग और उसके बाद की फोटो ?
x
नासा ने रोवर के लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बुधवार को मंगल ग्रह से रोवर द्वारा भेजी गई एक शानदार तस्वीर जारी की। इसमें रोवर के लैंडिंग स्थल का एक शानदार मनोरम दृश्य जारी किया गया है। नासा (NASA) ने पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance Rover) को मंगल ग्रह (Mars) पर उतार कर एक एतिहासिक कदम उठाया है। मार्स 2020 अभियान (Mars Mission 2020) के तहत नासा ने यह रोवर मंगल ग्रह के कुछ खास अध्ययन के लिए भेजा है। नासा इससे पहले भी मंगल पर रोवर भेज चुका है। नासा ने हाल ही में हुई इस रोवर की लैंडिंग और उसके बाद की तस्वीरें जारी की है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बुधवार को मंगल ग्रह पर रोवर के लैंडिंग स्थल की एक शानदार फोटो जारी की। यह तस्वीर जेज़ेरो क्रेटर के रिम को दर्शाता है जहां पिछले सप्ताह रोवर उतरा था। यह तस्वीर रोवर के द्वारा 360 डिग्री घुमाकर लिया गया था। ये रोवर का कैमरा जूम करने योग्य कैमरों से सुसज्जित है जो हाई क्वालिटी वीडियो और तस्वीरें ले सकता हैं। नासा ने कहा कि ये तस्वीर 142 अलग-अलग तस्वीरों से मिलकर बनी है जो पृथ्वी पर एक तस्वीर के रूप में भेजी गई है।
नासा ने कहा कि रोवर के कैमरे वैज्ञानिकों को जेजेरो क्रेटर के भूगर्भीय इतिहास और वायुमंडलीय स्थितियों का आकलन करने में मदद करेंगे और चट्टानों और तलछट की पहचान करेंगे जो पृथ्वी पर अंतिम रूप से लौटने के लिए एक करीबी परीक्षा और संग्रह के योग्य होंगे। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह का पहले ऑडियो जारी किया था। इसमें रोवर के माइक्रोफोन द्वारा कैप्चर किए गए हवा के झोंके की रिकॉर्डिंग शामिल थी। नासा ने रोवर के लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया।


Next Story