विश्व
ब्रिटेन में तीन दिन में तीसरे भारतीय की चाकू मारकर हत्या
jantaserishta.com
18 Jun 2023 8:52 AM IST

x
लंदन: केरल के रहने वाले भारतीय मूल के 38 वर्षीय एक व्यक्ति की दक्षिण लंदन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले चाकू से ही वार कर ब्रिटिश भारतीय किशोर और हैदराबाद से एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अरविंद शशिकुमार की शुक्रवार को साउथेम्प्टन वे में एक आवासीय संपत्ति के बाहर छाती पर चाकू से वार किए जाने के बाद मौत हो गई।
पुलिस ने शशिकुमार के रूममेट सलमान सलीम पर हत्या का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम (25) ने झगड़े के बाद शशिकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ और उसे 20 जून को ओल्ड बेली में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि उसे 16 जून को रात 1:27 बजे साउथेम्प्टन वे में शशिकुमार को छूरा घोंपे जाने की सूचना मिली। आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों के बावजूद, शशिकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शशिकुमार के परिवार को सूचित कर दिया गया है। इसके पहलले 13 जून को ब्रिटिश भारतीय किशोरी ग्रेस ओ'माल्ली कुमार और हैदराबाद के 27 वर्षीय कोंथम तेजस्विनी रेड्डी की हत्या कर दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





