विश्व

चोरों ने तिजोरी से 30 मिलियन डॉलर उड़ाए

jantaserishta.com
5 April 2024 9:30 AM IST
चोरों ने तिजोरी से 30 मिलियन डॉलर उड़ाए
x
सुबह मामले की जानकारी हुई।
लॉस एंजिल्स: शहर में चोरों ने तिजोरी में रखे 30 मिलियन डॉलर पर हाथ साफ कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मामले की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने स्थानीय केएबीसी टेलीविजन स्टेशन को बताया कि चोरी ईस्टर के दिन रविवार को सैन फर्नांडो घाटी के उपनगरीय इलाके सिलमार में गार्डावर्ल्ड में हुई ।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार सुबह मामले की जानकारी हुई। प्रमुख स्थानीय समाचार पत्र, लॉस एंजिल्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह शहर में नकदी चोरी के मामले में अब तक कि सबसे बड़ी चोरियों में से एक है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां पूरेे इलाके के व्यवसायियों से नकदी को इकट्ठा कर रखा जाता था। चोरोें को इसके बारे में पूरी जानकारी थी। समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में इससे पहले सबसे बड़ी नकदी की लूट 12 सितंबर 1997 को हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने 18.9 मिलियन लूट लिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story