विश्व

चोर ने निगल लिए 6.68 करोड़ के हीरे जड़े इयररिंग्स, देखें VIDEO

Harrison
6 March 2025 6:57 PM IST
चोर ने निगल लिए 6.68 करोड़ के हीरे जड़े इयररिंग्स, देखें VIDEO
x
पुलिस से बचने के लिए उठाया ये कदम

Florida फ्लोरिडा। फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक गहनों के चोर ने चोरी का सबूत मिटाने के लिए $769,000 (करीब ₹6.7 करोड़) कीमत के हीरे जड़े इयररिंग्स निगल लिए. पुलिस ने जेथन को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उस समय उसके पास कुछ नहीं मिला, लेकिन उसके बॉडी स्कैन में कुछ अजीब सी चीज दिखी, जिससे चोर की चोरी का पर्दाफाश हो गया.

32 वर्षीय जेथन लॉरेंस गिल्डर नाम का यह चोर खुद को एक स्थानीय बास्केटबॉल खिलाड़ी का प्रतिनिधि बताकर हाई-एंड ज्वेलरी स्टोर Tiffany & Co में घुसा. अपनी चालाकी से उसने स्टोर के महंगे डिज़ाइन्स तक पहुंच बना ली और मौका मिलते ही दो कीमती इयररिंग्स लेकर भाग गया. इनमें से एक 4.86-कैरेट का सेट $160,000 (₹1.4 करोड़) का था, जबकि दूसरा 8.10-कैरेट का सेट $609,500 (₹5.3 करोड़) का था.

जब स्टोर में चोरी का खुलासा हुआ, तो पुलिस ने गिल्डर की तलाश शुरू कर दी. उसे एक हाइवे पर रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन पुलिस को उसके पास चोरी का कोई सामान नहीं मिला. सबूतों के अभाव में उस पर सिर्फ रेसिस्टिंग अरेस्ट (गिरफ्तारी में बाधा डालने) का मामला दर्ज किया गया. हालांकि, जब उसे जेल ले जाया गया, तो गिल्डर अचानक एक जेल अधिकारी से पूछ बैठा कि क्या उसे "पेट में जो कुछ है" उसके लिए भी चार्ज किया जाएगा? उसकी इस घबराहट ने पुलिस को शक में डाल दिया.

शक के आधार पर जब गिल्डर का एक्स-रे स्कैन किया गया, तो पुलिस को उसके पेट में छोटे-छोटे धातु जैसी आकृतियां नजर आईं. अधिकारियों का मानना है कि ये वही हीरे जड़े इयररिंग्स हैं जो उसने निगल लिए थे. पुलिस ने बयान में कहा कि गहनों की बरामदगी उसके शरीर से नेचुरल प्रोसेस के जरिए ही होगी. गिरफ्तारी के बाद गिल्डर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने पुलिस के सामने पछताते हुए कहा कि, उसे हीरे निगलने के बजाय कार की खिड़की से फेंक देने चाहिए थे.




Next Story