विश्व

एलियन स्पेस से देख सकते हैं पृथ्वी की ये 7 जगहें

Gulabi
23 Feb 2022 2:04 PM GMT
एलियन स्पेस से देख सकते हैं पृथ्वी की ये 7 जगहें
x
पृथ्वी की 7 जगहें
ब्रह्मांड में सिर्फ धरती पर जीवन मौजूद है जो अभी तक किए गए शोध में सामने आया है। इसके अलावा वैज्ञानिक ब्रह्मांड में मौजूद दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे हैं। धरती की कई खासियतें हैं जहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही कई अद्भुत चीजें देखने को मिलती हैं। लेकिन यह जानकर हैरानी होगी कि धरती पर स्थित कई खूबसूरत चीजों को करोड़ों मील दूर अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि क्या इसमें भारत की भी कोई जगह है।
हिमालय की चोटियां किसी अजूबे से कम नहीं हैं। बर्फ से ढंकी करीब 20 हजार फीट ऊंची हिमालय की चोटियों को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने हिमालय की तस्वीरें ली थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। अंतरिक्ष से ली गईं हिमालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं।
यूएसए का द ग्रैंड कैनियन
अंतरिक्ष से अमेरिका के द ग्रैंड कैनियन को देखा सकता है। धरती पर इसकी 446 किलोमीटर लंबी घाटी है। ट्रेकर्स के लिए इन लंबी घाटियों को मापना अंसभव है, लेकिन अंतरिक्ष से इस विशाल घाटी को एक साथ देखा जा सकता है।
मिस्र का द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा
धरती पर द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा को देखने के लिए हर साल लाखों लोग जाते हैं। इसको कैसे बनाया गया था इस पर रिसर्च किया जा रहा है। करीब 45 सौ साल पहले बनाया गया यह पिरामिड अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। साल 2001 में नासा के एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष से इसकी तस्वीर खींची थी।
दुनिया की सबसे बड़ी नदी कही जाने वाली अमेजन करीब 64 सौ किलोमीटर लंबी है। यह 9 देशों में होकर बहती है। अंतरिक्ष से इस नदी को भी देखा जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ धरती पर करीब 26 सौ किलोमीटर में फैला हुआ है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इसमें 25 सौ रीफ्स के अलावा लगभग 9 सौ से अधिक आइलैंड है। इसमें कई तरह के मरीन स्पीसीज भी मिलते हैं।
दुबई में स्थित पाम आइलैंड आलिशान और बेहद खूबसूरत है। यह यूएई के एक किनारे पर बनाया गया है जिसे अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट माना जाता है। इसे अतंरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इंसान द्वारा बनाई गई यह पहली ऐसी चीज है जो अंतरिक्ष से नजर आती है।इंग्लैंड की थेम्स नदी काफी प्रसिद्ध है जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह नदी 14 हजार 250 स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है।
Next Story