विश्व
रूसी मिसाइल हमले में कीव में थर्मल पावर प्लांट नष्ट
jantaserishta.com
12 April 2024 9:51 AM IST

x
कीव: रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन की राजधानी के बाहर ट्रिपिल्स्का थर्मल पावर प्लांट (टीपीपी) पूरी तरह से नष्ट हो गया है। मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी पावर प्लांट सेंटरनेर्गो के पर्यवेक्षी बोर्ड के अध्यक्ष एंड्री होता ने गुरुवार को कहा कि हमले के बाद प्लांट के टरबाइन कक्ष में भीषण आग लग गई।
उन्होंने कहा, "हमले में किसी कर्मचारी की मौत नहीं हुई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।" कीव से 45 किमी दक्षिण में स्थित, ट्रिपिल्स्का टीपीपी 1,800 मेगावाट की क्षमता के साथ कीव क्षेत्र में सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र है।
यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि गुरुवार सुबह, रूस ने 42 मिसाइलें दागीं। इनमें छह किंजल एयरोबैलेस्टिक मिसाइलें और 40 लड़ाकू ड्रोन शामिल थे। यूक्रेनी सेना ने 18 मिसाइलों और 39 ड्रोनों को मार गिराया।
Tagsरूसी मिसाइल हमलारूसमिसाइल हमलाथर्मल पावर प्लांटRussian missile attackRussiamissile attackthermal power plant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





