विश्व
आज मचेगी भारी तबाही! युद्ध का खतरा बढ़ा, US हुआ एक्टिव
jantaserishta.com
5 Aug 2024 9:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दुनिया में खलबली.
तेल अवीव: दुनिया पर फिर एक बड़े युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। आशंकाएं जताई जा रही हैं कि इजरायल पर सोमवार को ईरान और हिजबुल्लाह हमला कर सकते हैं। खबर है कि इस संबंध में अमेरिका ने समकक्ष G7 देशों को चेतावनी भी दे दी है। इधर, कहा यह भी जा रहा है कि इससे पहले ही इजरायल भी अटैक को रोकने के लिए ईरान पर हमला कर सकता है।
एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन ने G7 देशों से कहा है कि इजरायल के खिलाफ ईरान और हिजबुल्लाह का हमला सोमवार से शुरू हो सकता है। ब्लिंकेन ने ईरान और हिजबुल्लाह पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका के करीबी सहयोगियों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल किया था, ताकि जवाबी हमले को कम से कम किया जा सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि हमलों के असर को सीमित करना ही युद्ध को रोकने का अच्छा मौका है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ब्लिंकेन का कहना है कि अमेरिका को हमले के समय की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा अगले 24 से 48 घंटों में हो सकता है।
इधर, टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इजरायल के सामने स्थिति साफ हो जाती है कि ईरान हमले की तैयारी कर रहा है, तो वह पहले ही स्ट्राइक पर विचार कर सकता है। रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के सुरक्षा प्रमुखों के साथ बैठक की थी। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री योआव गैलांट, IDF प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हेरजी हलेवी, मोसाध प्रमुख डेविड बार्ने और शिन बेट चीफ रोनेन बार मौजूद थे।
हाल ही में हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह की ईरान की राजधानी तेहरान में एक हमले में मौत हो गई थी। इसके आरोप इजरायल पर लगाए जा रहे थे। हालांकि, इसपर इजरायल के अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया था। अब एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकेन ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका का मानना है कि ईरान और हिजबुल्लाह दोनों ही जवाबी कार्रवाई करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





