
x
हालांकि, अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खोस्त में एक स्थानीय होटल पर सोमवार को हमले की खबर है. इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सात घायल हुए हैं. कहा जा रहा है कि होटल को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी तालिबान के हाफिज गुल बहादुर गुट के लड़ाके अक्सर इस होटल में जाया करते थे. शुरुआती रिपोर्ट्स में लड़ाकू ग्रुप के कई लड़ाकों के मरने की बात कही जा रही है. दोनों ओर के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.
यह हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब एक दिन पहले ही अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी वापसी की दो साल की वर्षगांठ मनाई है. साल 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से राजधानी काबुल में 1000 से अधिक नागरिकों की बमबारी और अन्य हिंसा में मौत हो गई है. इनमें से अधिकतर मौतें मस्जिदों और बाजारों के पास आईआईडी विस्फोट से हुई हैं. मालूम हो कि अफगानिस्तान को विशेष रूप से आईएसआईएस से सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
Tagsअफगानिस्तानखोस्तहोटलहोटल पर हवाई हमलाहवाई हमलाAfghanistanKhosthotelair strike on hotelair strike
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





