विश्व

मसाज पार्लर में हड़कंप, सीक्रेट कैमरा मिला, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
21 July 2022 3:58 PM IST
मसाज पार्लर में हड़कंप, सीक्रेट कैमरा मिला, हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

नई दिल्ली: प्रोफेशनल मसाज की सर्विस देने वाले एक शख्स ने चोरी से अपने कई ग्राहकों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. इस मामले में 59 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. वह स्पेन में मसाज पार्लर चलाता था.

आरोपी शख्स जर्मनी का रहने वाला था. उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि 2005 से 2020 के बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया. वह सीक्रेट कैमरे से ग्राहकों के वीडियो बना लेता था. कुछ ग्राहकों को वह गलत तरीके से छूता था.
15 साल की लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी. मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न हुआ.
जांच के दौरान मसाज पार्लर में 2 सीक्रेट कैमरा मिले थे. वहीं कई रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें 20 महिलाएं दिख रही थीं. इन महिलाओं को इस बारे में बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका मसाज सेशन रिकॉर्ड किया जा रहा है.
आरोपी के पार्लर में स्‍पेन के अलावा विदेश से भी लोग अपना मसाज कराने के लिए जाते थे. 'ज्‍यूडिशियल पुलिस टीम ऑफ द सिविल गार्ड ऑफ प्‍यूर्टो रिको' इस मामले में अन्‍य पीड़ित लोगों को तलाशने की कोशिश रहे हैं, जिनकी अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग की गई थी.
पुलिस ने इस मामले में 928 15 27 20 नंबर और ईमेल आईडी [email protected] जारी की है. पुलिस जर्मनी की पुलिस से भी संपर्क में हैं क्‍योंकि आरोपी जर्मनी का रहने वाला है. फिलहाल इस शख्‍स को जेल में बंद कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story