विश्व

बिग ब्रेकिंग: पेरिस में हड़कंप, अंधाधुंध फायरिंग हुई, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
23 Dec 2022 5:37 PM IST
बिग ब्रेकिंग: पेरिस में हड़कंप, अंधाधुंध फायरिंग हुई, अफरातफरी का माहौल
x

फोटो: पेरिस | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल पेरिस में हुई फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की आशंका है.
फ्रांसीसी टेलीविजन नेटवर्क बीएफएम टीवी ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. बीएफएम टीवी ने कहा कि बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पेरिस पुलिस ने कहा कि वे सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक बंदूकधारी ने करीब आठ गोलियां चलाईं, जिससे सड़क पर भगदड़ मच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story