विश्व
ब्रेकिंग: 27 लोगों की मौत के बाद हड़कंप, बस का हुआ ये हाल
jantaserishta.com
18 Sept 2022 2:37 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
20 अन्य घायल हो गए।
बीजिंग: चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस के पलट जाने से 27 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। संदू काउटी पुलिस ने वीबो पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब 47 यात्रियां से भरी बस गुइझोऊ प्रांत के कियानान बुएई और मियाओ स्वायत्त प्रान्त में एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान का काम जारी है। शव उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है।
वहीं, चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। चीनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी भरने की घटना इस महीने की शुरुआती की है।
तांगशान शहर की सरकार ने इसे लेकर छोटा सा बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। 2 सितंबर को खदान में पानी भर जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किलोमीटर पूर्व में है। हेबेई में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





