काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकवादी हमला होने की आशंका, अमेरिकी सैन्य कमांडर ने बाइडेन को दी सूचना

अमेरिकी सैन्य कमांडर का मानना है कि काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमला हो सकता है. इतना ही नहीं यह आतंकी हमला अगले 24 से 36 घंटे में हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को चेतावनी देते हुए यह बात कही है. उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि सैन्य कमांडर ने उन्हें जानकारी दी है कि अमेरिकी सैनिकों और आम नागरिक पर अगले 24 से 36 घंटे में एक और घातक आतंकी हमला होने वाला है. हालांकि उन्होंने एक बार फिर से इस बात को दोहराया है कि हालात कितने भी बुरे क्यों ना हों, लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का सिलसिला जारी रखेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





