विश्व

पाकिस्तान में बवाल मचाने का है प्लान! इमरान खान एक्टिव

jantaserishta.com
12 April 2022 9:29 AM IST
पाकिस्तान में बवाल मचाने का है प्लान! इमरान खान एक्टिव
x

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने जल्द चुनाव कराने की मांग की है. इमरान खान ने शहबाज शरीफ के नए पीएम बनने के कुछ ही घंटों बाद ही ये मांग रखी. शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें पीएम के तौर पर शपथ ली.

उधर, पीटीआई चीफ इमरान खान ने कहा, पाकिस्तान में जल्द चुनाव कराए जाएं, ताकि लोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के जरिए ये तय कर सकें कि वे किसे पीएम बनाना चाहते हैं. इतना ही नहीं इमरान खान ने कहा कि वे 13 अप्रैल को पेशावर में रैली को संबोधित करेंगे.
इमरान खान ने ट्वीट किया, हम पाकिस्तान में जल्द चुनाव की मांग करते हैं. क्योंकि यही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है, जिससे लोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के जरिए ये तय कर सकें कि वे किसे पीएम बनाना चाहते हैं.
इमरान ने लिखा, मैं बुधवार को पेशावर में नमाज के बाद रैली को संबोधित करूंगा. ये विदेशी साजिश के चलते सत्ता बदलने के बाद पहली रैली होगी. मैं चाहता हूं. हमारे सभी लोग इसमें शामिल हों. उन्होंने कहा, पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह विदेशी ताकतों की कठपुतली बना रहे.
शनिवार को पाकिस्तान की नेशनल असबेंली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी. इसमें इमरान खान सरकार के खिलाफ 174 वोट पड़े थे. इसके बाद इमरान खान को सत्ता गंवानी पड़ी.
पीटीआई के सत्ता गंवाने के बाद एकजुट विपक्ष ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. सोमवार को शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें पीएम पद के तौर पर शपथ ली. सत्ता परिवर्तन हो गया है, लेकिन इमरान खान अब भी जनता के बीच जाकर चुनाव की मांग उठा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story