विश्व

रूस पर अपनी ही जनता से यूक्रेन हमले की बात छिपाने पर पश्चिम से लगी बंदिशों की झड़ी, जानें

Renuka Sahu
8 March 2022 1:13 AM GMT
रूस पर अपनी ही जनता से यूक्रेन हमले की बात छिपाने पर पश्चिम से लगी बंदिशों की झड़ी, जानें
x

फाइल फोटो 

कीव पर रूसी गोलाबारी के चार दिन बाद भी यूक्रेन में रेस्टोरेंट चलाने वाले मिशा कत्सिउरिन के रूसी शहर निज्नी नोवगोरोड में रहने वाले उनके पिता ने फोन नहीं किया तो उन्हें काफी आश्चर्य हुआ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कीव पर रूसी गोलाबारी के चार दिन बाद भी यूक्रेन में रेस्टोरेंट चलाने वाले मिशा कत्सिउरिन के रूसी शहर निज्नी नोवगोरोड में रहने वाले उनके पिता ने फोन नहीं किया तो उन्हें काफी आश्चर्य हुआ। एक साक्षात्कार में कत्सिउरिन ने बताया, 'युद्ध चल रहा है, मैं उनका बेटा हूं और उन्होंने फोन भी नहीं किया।' जब उन्होंने पिता को फोन करके बताया कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तो उन्होंने विश्वास ही नहीं किया। यह सिर्फ एक मामला नहीं है बल्कि ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है जिनके संबंधी रूस में रहते हैं।

दरअसल, रूस में राष्ट्रपति पुतिन ने देश में मीडिया को नियंत्रित किया हुआ है और पुतिन ने देश को बताया है कि रूसी सेना यूक्रेन को नाजियों से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चला रही है, यूक्रेन में नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। यहां तक कि रूसी मीडिया में यूक्रेन में बमबारी की तस्वीरें भी नहीं दिखाई जा रही हैं। मालूम हो कि रूस में ऐसे करीब 1.1 करोड़ लोग हैं जिनके संबंधी यूक्रेन में रहते हैं।ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इस बाबत कहा है कि सोशल मीडिया पर रूस के प्रतिबंधों से पता चलता है कि यूक्रेन में जंग मास्को के लोगों को भी पसंद नहीं आएगी।
रूस और रूस लोगों के खिलाफ हर दिन लागू हो रहे नए-नए प्रतिबंध
यूक्रेन पर हमले से तिलमिलाए पश्चिमी देशों ने रूस को तगड़ा सबक सिखाने के लिए आर्थिक प्रतिबंधों का शिकंजा और कस दिया है। रूस ने पश्चिम के इस हथकंडे का सामना करने के लिए भले ही चाहे जितनी तैयारी की हो उसके लिए मुसीबतें खड़ी होना तय है। वैसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते शनिवार को कह चुके हैं कि उनके देश पर लगाए गए प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान हैं।
पुतिन और उनके करीबियों की संपत्तियां फ्रीज
अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और कनाडा ने पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। वाशिंगटन ने दोनों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन यूरोपीय संघ ने अवसर मिलने पर उनके साथ बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए ऐसा नहीं किया है। यूरोपीय संघ ने उप प्रधान मंत्री दिमित्री ग्रिगोरेंको और क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव और अन्य रूसी अधिकारियों को छूट दे दी है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने पुतिन को काली सूची में डाल दिया है। ईयू की इस काली सूची में पुतिन के अलावा सीरिया के बशर अल-असद और बेलारूस के अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ विश्व के केवल तीन नेता हैं।
प्रतिबंधों के दायरे में कई बड़े कारोबारी
अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने पुतिन के करीबी कई बड़े उद्योगपतियों पर शिकंजा कसते हुए उनकी संपत्तियां सीज कर दी हैं। इनमें धातु और प्रौद्योगिकी के दिग्गज अलीशेर उस्मानोव, रूस के सबसे बड़े तेल उत्पादक कंपनी रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इगोर सेचिन और तेल उत्पादक ट्रांसनेफ्ट के प्रमुख निकोलाई टोकरेव शामिल हैं।
Next Story