विश्व

शुल्क और व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं : चीनी विदेश मंत्रालय

jantaserishta.com
12 April 2025 4:48 PM IST
शुल्क और व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं : चीनी विदेश मंत्रालय
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने नियमित प्रेस वार्ता में बल दिया कि शुल्क युद्ध और व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं है। चीन नहीं लड़ना चाहता, लेकिन लड़ने से नहीं डरता।
प्रेस वार्ता में किसी संवाददाता ने पूछा कि व्हाइट हाउस ने चीन से आयातित वस्तुओं पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने की पुष्टि की है। इस सवाल के जवाब में लिन च्येन ने कहा कि अगर अमेरिका सचमुच वार्ता से सवाल हल करना चाहता है, तो उसे अधिकतम दबाव डालना और मनमानी करना बंद करना चाहिए। किसी भी वार्ता को समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ पर आधारित होना चाहिए।
चीन एक जिम्मेदार देश है। अमेरिकी प्रभुत्ववादी कार्रवाई के प्रति हमने जवाबी नियंत्रण की कार्रवाई की है। वह एक तरफ अपने वैध अधिकारों व हितों की सुरक्षा करता है, दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय नियमों व व्यवस्था की सुरक्षा करता है। विश्व के विभिन्न देशों के समान हितों और अंतर्राष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की सुरक्षा के लिए अमेरिका के प्रभुत्ववाद के सामने हटने का कोई रास्ता नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story