विश्व

तब खेल-खेल में हुई थी शादी, अब हो रहा कुछ ऐसा...आपको जानकर हैरानी होगी

jantaserishta.com
23 Jun 2022 3:10 PM IST
तब खेल-खेल में हुई थी शादी, अब हो रहा कुछ ऐसा...आपको जानकर हैरानी होगी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक कपल की दिलचस्प लव स्टोरी चर्चा में है. दरअसल, जब वो चार साल के थे, तब उन्होंने खेल-खेल में शादी की थी. इसके बाद वो अलग हो गए. लेकिन अब करीब 18 साल बाद कपल की सच में शादी होने जा रही है. वो हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं.

'मेट्रो यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, जेस पीक (Jess Peak) और जो मैथ्यूज (Joe Matthews) ब्रिटेन के Plymouth के रहने वाले हैं. इन दिनों उनकी लव स्टोरी सुर्खियों में है. जेस और मैथ्यूज दोनों अभी 22 साल के हैं. जब वो चार साल के थे और नर्सरी में पढ़ाई करते थे, तब खेल-खेल में उन्होंने आपस में शादी की थी. लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि अब सच में उन दोनों की आपस में शादी होने जा रही है.
दरअसल, जेस पीक और जो मैथ्यूज ने बचपन में क्रिसमस पर खेल के दौरान एक 'नकली शादी' रचाई थी. लेकिन जब वो थोड़ा बड़े हुए, तो अपनी-अपनी दुनिया में बिजी हो गए. दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और संपर्क खो दिया. लेकिन उनके जीवन में उस वक्त एक अहम मोड़ आया, जब करीब 18 साल बाद फिर से दोनों की मुलाकात हुई.
मिलने के बाद मैथ्यूज कहती हैं कि अलग होने के बावजूद हम एक दूसरे के बारे में सोचते रहते थे. एक दिन फेसबुक ने हमें मिलवा दिया और चंद दिनों में ही हम फिर से एक दूसरे के करीब आ गए. मैथ्यूज के मुताबिक, एक दिन जेस ने मुझे फेसबुक पर मैसेज किया- 'मुझे लगता है कि आपको याद नहीं है कि मैं कौन हूं?' इसपर मैथ्यूज ने जवाब दिया- 'क्या तुम वही हो जिससे मैंने चार साल की उम्र में शादी की थी?' जैसे ही जेस ने हां में जवाब दिया, मैथ्यूज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
कुछ दिन की चैट के बाद दोनों मिले और जल्द ही शादी की बात फिक्स हो गई. कपल अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वो दोनों पेशे से टीचर हैं. मैथ्यूज कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि जेस से उनकी मुलाकात इस तरह से होगी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है जैसा मेरा कोई सपना सच हो गया है, मुझे सपनों का राजकुमार मिल गया.
वहीं, जेस की मां कहती हैं कि दोनों बचपन से साथ रहे हैं. साथ खेलना-स्कूल जाना वो सारे काम एकसाथ करते थे. उनकी बान्डिंग शुरू से बहुत अच्छी थी. उनको साथ देखकर परिवार वाले भी बेहद खुश हैं. कपल ने बताया कि वो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story