विश्व

67 लाख की चोरी! मां-बाप ने छोटे से बच्चे को दी ट्रेनिंग, प्लानिंग का तरीका जानकर रह जाएंगे दंग

jantaserishta.com
16 Dec 2020 2:47 PM IST
67 लाख की चोरी! मां-बाप ने छोटे से बच्चे को दी ट्रेनिंग, प्लानिंग का तरीका जानकर रह जाएंगे दंग
x

DEMO PIC 

एक छह साल के बच्चे ने 67 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. इस चोरी के लिए मां-बाप ने ही उसे ट्रेनिंग दी थी. मां-बाप के बताए रास्ते पर चलकर बेटे ने दुकान से 18 कैरट सोने की घड़ी चोरी कर ली.

इली पारा और मार्टा पारा नाम के कपल, चोरी की घटना से पहले भी लग्जरी स्टोर में गए थे और उन्होंने तब उसी घड़ी की तस्वीर क्लिक कर ली थी. इसके पांच दिन बाद छह साल के बेटे के साथ वे स्टोर में गए और इसी दौरान बच्चे ने बेशकीमती घड़ी चुरा ली.
असल में कपल ने अपने बेटे को एक नकली घड़ी देकर भेजा था जो उसने चुराई गई घड़ी की जगह पर रख दिया. इसकी वजह से स्टोर के स्टाफ तुरंत चोरी नहीं पकड़ पाए. अगले दिन एक स्टाफ को घड़ी बदली हुई नजर आई तो उसने पुलिस को सूचना दी.
चोरी की घटना के बाद रोमानिया के रहने वाले कपल ब्रिटेन छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन वह भाग पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
कपल ने बच्चे के जरिए 19 सितंबर 2020 को चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस अपराध के लिए कोर्ट ने बच्चे के पिता को 18 महीने की जेल की सजा सुनाई, वहीं, मां को 8 महीने की जेल की सजा दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story