विश्व

दिनदहाड़े हुई चोरी! 77 लाख के गहने पार

jantaserishta.com
16 May 2022 3:46 PM IST
दिनदहाड़े हुई चोरी! 77 लाख के गहने पार
x

नई दिल्ली: न्यूयार्क के एक ज्वैलरी स्टोर में 4 चोरों ने Sledgehammer (बड़े आकार का हथौड़ा) का इस्तेमाल कर स्टोर से करीब 1 लाख डॉलर (77 लाख 50 हजार रुपए) के सामान की लूट को अंजाम दिया.

चोरों ने Sledgehammer की मदद से स्टोर में कांच को तोड़कर अंदर रखे सामान को हड़प लिया. सिर्फ Sledgehammer की मदद से इतनी बड़ी लूट से सभी लोग हैरान रह गए. स्टोर में लगे सर्विलांस कैमरे की मदद से लुटेरों को पकड़ भी लिया गया है.
पुलिस ने न्यकेन एलस्टन, अल्फ्रेड लॉन्ग, अलेक्जेंडर विल्सन, को गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे योंकर्स के गोल्डन स्क्वायर ज्वैलरी स्टोर की सामने की खिड़की को तोड़ने के आरोप में ब्रोंक्स से गिरफ्तार किया. पुलिस चौथे आरोपी की अभी भी तलाश में है.
दो आरोपियों एलस्टन और लांग पर डकैती, चोरी का आरोप लगाया गया था जिसके बाद उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया. तीसरे आरोपी को कार एक्सिडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
स्टोर में लगे सर्विलांस कैमरे की फुटेज में दो आरोपियों को कई बार Sledeghammer (बड़े आकार का हथौड़ा) से खिड़की को तोड़ते हुए देखा गया. दोनों एक छोटा छेद बनाते हैं, अपने हाथों को शीशे से अंदर डालने के लिए उसे बड़ा करते हैं, और फिर हाथों से ही काफी सारी ज्वैलरी निकाल लेते हैं.
योंकर्स पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि अन्य दो आरोपी टूटे हुए शीशे को पूरी तरह से तोड़कर महंगे सामान निकालने में कामयाब रहते हैं, जिसके बाद एक काली SUV में बैठकर वहां से भाग जाते हैं.
चोरी के वक्त एक स्टोर का कर्मचारी चोरों के पीछे भागा, लेकिन SUV का पीछा ज्यादा देर तक नहीं कर पाया. इस घटना के कुछ मिनटों के बाद ही पुलिस वहां पर पहुंची और जिसने बाद में SUV कार को पार्क हिल इलाके में पाया. चोर कुछ समय बाद गाड़ी को छोड़कर वहां से पैदल भागे लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही पुलिस ने चोरों को दबोच लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story