विश्व

डायनासोर का खात्मा करने वाले ऐस्टरॉइड का 'छोटा भाई' अफ्रीका के समंदर में मिला, टकराने से कांप गई थी धरती

Rounak Dey
19 Aug 2022 9:10 AM GMT
डायनासोर का खात्मा करने वाले ऐस्टरॉइड का छोटा भाई अफ्रीका के समंदर में मिला, टकराने से कांप गई थी धरती
x
पृथ्वी का बहुत सा मलबा अंतरिक्ष में चला गया।

वॉशिंगटन: पृथ्वी पर एक समय डायनासोर का राज था। अंतरिक्ष से गिरी एक विशायलकाय चट्टान ने पृथ्वी पर डायानासोर के राज के साथ-साथ उनके अस्तित्व को भी खत्म कर दिया। पृथ्वी पर जब कोई चट्टान अंतरिक्ष से गिरती है तो एक बड़ा गड्ढा बन जाता है, जिसे क्रेटर कहते हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक नया क्रेटर खोजा है। ये क्रेटर लगभग उसी समय के आसपास बना है जिस समय डायनासोर का खत्मा हुआ था। वैज्ञानिक मान रहे हैं कि करोड़ों वर्ष पहले ये चट्टान गिरी है। डायनासोर को खत्म करने वाली चट्टान के गिरने के बाद ये गिरी है।



ये क्रेटर डायनासोर को खत्म करने वाली विशालकाय चट्टान से छोटा है। क्रेटर की खोज पश्चिम अफ्रीका में गिनी के तट से लगभग 400 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 300 मीटर से ज्यादा नीचे छिपा हुआ है। समुद्र तल के गहराई में होने के कारण ही इसे आज तक खोजा नहीं जा सका था। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग के हेरियट-वाट विश्वविद्याल के डॉ. उसडीन निकोलसन ने इस क्रेटर को नादिर क्रेटर (Nadir Crater) नाम दिया है।


क्या है क्रेटर की खासियत
इस क्रेटर का आकार 8 किमी है। वहीं, वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि जिस एस्ट्रॉयड से बना है उसका आकार 0.4 किमी रहा होगा। डॉ. निकोलसन ने कहा, 'इस तरह की खोज पृथ्वी के अल्ट्रासाउंड की तरह है। मैंने अपने जीवन के 20 वर्ष इन्हें खोजने में लगा दिया। मैंने आज से पहले ऐसा कुछ नहीं देखा।' नादिर का आकार दुनिया के बाकी क्रेटर जैसा ही है। ये बीच में गहरा है और चारों ओर मिट्टी उठी हुई है। इसकी टक्कर से कुछ दूर तक भूकंप के झटके महसूस हुए होंगे।


डायनासोर कैसे खत्म हुए
डायनासोर को खत्म करने वाली अंतरिक्ष चट्टान मैक्सिको की खाड़ी में गिरी थी, जिससे चिक्सुलब क्रेटर (Chicxulub Crater) बना था। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ये चट्टान 12 किमी चौड़ाई की रही होगी। इसके कारण लगभग 200 किमी चौड़ा क्रेटर बन गया। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस एस्टेरॉयड के टकराने से एक बड़ी सुनामी आई और कई जंगलों में भयानक आग लग गई। पृथ्वी का बहुत सा मलबा अंतरिक्ष में चला गया।

Next Story