विश्व

फ्लाइट के पंखों पर बैठा युवक, यात्रियों के उड़े होश, जानिए फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
13 Dec 2020 5:41 PM IST
फ्लाइट के पंखों पर बैठा युवक, यात्रियों के उड़े होश, जानिए फिर क्या हुआ
x

एक विमान में यात्री सवार हो चुके थे और फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी, तभी एक शख्स विमान के विंग पर जा पहुंचा. पहले तो युवक विमान के विंग पर थोड़ी देर तक टहलता रहा और फिर बैठ गया. प्लेन के अंदर मौजूद यात्रियों ने युवक की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.

अलास्का एयरलाइंस के विमान के विंग पर युवक की चहलकदमी की यह घटना अमेरिका के लास वेगास की है. शनिवार को हुई इस घटना की वजह से उड़ान चार घंटे लेट हो गई.
पुलिस ने जब युवक को विमान से नीचे उतारने की कोशिश की, तब वह खुद ही जमीन पर गिर गया. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने बताया कि उसे एक मेडिकल फैसिलिटी में रखा गया है.
कथित तौर से विंग पर चढ़ने वाला युवक मानसिक बीमारी का सामना कर रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने पहले ही एक युवक को विमान की ओर बढ़ते देख लिया था और कंट्रोल टावर को सूचित कर दिया था.
यह विमान अमेरिका के लाग वेगास से पोर्टलैंड के लिए उड़ान भरने वाला था. घटना के बाद विमान की पूरी जांच की गई और सब कुछ सही पाए जाने के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story